HomeUTTAR PRADESHलद्दाख हिंसा पर फडणवीस का विवादित बयान, बोले- नेपाल से प्रेम है,...

लद्दाख हिंसा पर फडणवीस का विवादित बयान, बोले- नेपाल से प्रेम है, तो नेपाल जाएं…


Devendra Fadnavis Statem: Gen-Z आंदोलन… युवाओं के जुनून से जनमी बदलाव की दास्तां, जो शुरू तो नेपाल से हुई पर धीरे-धीरे भारत तक आ पहुंची! लेह, लद्दाख में 24 सितंबर को हुए जबरदस्त प्रदर्शन में चार लोगों की मौत हो गई और कई प्रदर्शनकारी घायल हुए।


यह विरोध लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही। स्थानीय युवाओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन हालात हिंसक हो गए और पुलिस की कार्रवाई में जानें चली गईं।


 “जिसे Gen-Z चाहिए, वह नेपाल चला जाए”-फडणवीस


मामले ने तब और तूल पकड़ा जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस आंदोलन को लेकर India Today से बातचीत में विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि “भारत का Gen-Z अपने काम में व्यस्त है, उनके पास प्रदर्शन का वक्त नहीं। जो लोग Gen-Z के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें नेपाल चले जाना चाहिए।” उन्होंने साफ तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह Gen-Z को अपनी राजनीति का हथियार बनाना चाहते हैं, लेकिन भारतीय युवा स्टार्टअप, एआई और टेक्नोलॉजी में देश को आगे ले जाने में व्यस्त हैं।


लद्दाख में उबाल, राहुल गांधी पर सीधा वार


फडणवीस ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि उन्होंने हर कोशिश कर ली, अब वे हताश और निराश हैं। “उन्हें लगता है कि Gen-Z से अपील करके कुछ हासिल किया जा सकता है, लेकिन हमारे Gen-Z के लिए राहुल गांधी की अहमियत क्या है, ये कहना मुश्किल है।” वहीं, लद्दाख में प्रदर्शन जारी हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ये साफ है कि Gen-Z अब सिर्फ ऑनलाइन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी बदलाव की मांग करने लगा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read