HomeUTTAR PRADESHलद्दाख हिंसा पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार को बनाया निशाना, बोले- बीजेपी...

लद्दाख हिंसा पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार को बनाया निशाना, बोले- बीजेपी दबा रही जनता की आवाज


Ladakh Protest: लद्दाख के लेह में बुधवार, 24 सितंबर को एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया। इस हिंसा के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई और 40 सुरक्षाकर्मियों सहित 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने अब तक इस विरोध प्रदर्शनों के मामले में 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये हिंसा राज्य के दर्जे और छठी अनुसूची में शामिल किए जाने सहित संवैधानिक सुरक्षा उपायों की बढ़ती मांग को लेकर भड़की है।


राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आई सामने


इस के हिंसा भड़कने के बाद बीजेपी दफ्तर में आग लगाई गई। जैसे ही ये खबर सामने आई राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने लगे। वामपंथी दलों ने आग के लिए मोदी सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया, जबकि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने शांति की अपील करते हुए अपनी 15 दिन पुरानी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।


केजरीवाल ने दी राय


वहीं, दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय दी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि आज लद्दाख में जो हो रहा है वह बेहद ही चिंताजनक है। हर सच्चे देशभक्त को लद्दाख के लोगों का साथ देना चाहिए। हमने अंग्रेज़ों से इसलिए आजादी नहीं ली थी कि जनता अंग्रेज़ों की बजाय बीजेपी की गुलाम बन जाए।


बीजेपी पर लगाया आरोप


केजरीवाल ने आगे कहा कि भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने लोकतंत्र के लिए अपना बलिदान दिया था, जिससे हर भारतीय को अपनी खुद की सरकार चुनने का अधिकार मिले। लेकिन आज बीजेपी सत्ता के नशे में चूर होकर एक के बाद एक राज्यों को केंद्र शासित प्रदेश बना रही है, संविधान द्वारा दिए गए अधिकार छीन रही है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read