HomeUTTAR PRADESHलखनऊ में STF की बड़ी कामयाबी, सलाउद्दीन के अवैध हथियार रैकेट के...

लखनऊ में STF की बड़ी कामयाबी, सलाउद्दीन के अवैध हथियार रैकेट के नेटवर्क का पर्दाफाश


Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में गुरुवार देर रात पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) ने संयुक्त कार्रवाई शुरु की। जिसके तहत एक बड़े अवैध हथियार रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। लखनऊ पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में  मलिहाबाद कस्बे में सलाउद्दीन उर्फ लाला के घर पर छापेमारी की गई। उस दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस, बारूद और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, लखनऊ के मलिहाबाद थाने से महज 500मीटर की दूरी पर स्थित सलाउद्दीन उर्फ लाला के घर पर पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छापा मारा गया। मलिहाबाद, माल और रहीमाबाद थानों की पुलिस के साथ STF की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। छापेमारी में लगभग 300अवैध हथियार, सैकड़ों कारतूस, बारूद और हथियार निर्माण के उपकरण बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने सलाउद्दीन को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है।


इस मामले में एडीसीपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि छापेमारी के दौरान बरामद हथियारों का भंडारण मलिहाबाद कस्बे में किया जा रहा था। उन्होंने कहा ‘यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर आधारित थी और हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इन हथियारों की सप्लाई कहां हो रही थी और क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है।’


एडीसीपी ने आगे बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सलाउद्दीन का नेटवर्क कितना व्यापक था। साथ ही, इन हथियारों का उपयोग किन गतिविधियों के लिए किया जाना था। इन घातक हथियार की मौजूदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि सलाउद्दीन का घर एक अवैध हथियार फैक्ट्री के रूप में काम कर रहा था। 


कौन है सलाउद्दीन उर्फ लाला?


पुलिस सूत्रों की मानें तो सलाउद्दीन उर्फ लाला देसी हकीम के रूप में काम करता था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह इस पेशे की आड़ में वह अवैध हथियारों की तस्करी और वन्यजीवों की स्मगलिंग के नेटवर्क से जुड़ा था। शुरुआती जांच में पुलिस ने शक जताया कि सलाउद्दीन का यह नेटवर्क स्थानीय अपराधियों के साथ-साथ आतंकी संगठनों से भी संबंधित हो सकता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read