HomeUTTAR PRADESHरुद्रप्रयाग -बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में गिरी बस, 18...

रुद्रप्रयाग -बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में गिरी बस, 18 लोग थे सवार


Rudraprayag-Badrinath Bus Accident: देश में कई जगहों पर प्रकृति के कहर से लोग जूझ रहे हैं। मॉनसून किसी के लिए सुकून लेकर आया है तो वहीं, कईयों के लिए ये तबाही से कम नहीं है। गुरुवार को उत्तराखंड रुद्रप्रयाग -बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर में हुए एक हादसे में देश को दहशत में डाल दिया है। सुबह के समय अलकनंदा नदी में यात्री से भरी बस गिर गई। इस बस में 18 लोग सवार थे। मॉनसून के कारण अलकनंदा नदी उफान पर है। हालांकि, इस हादसे की जानकारी मिलते ही राहत-बचाव कार्य शुरु हो गया है। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे।


दो यात्री की मौत


हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुट गई है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है और सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। लापता यात्रियों की तलाशी अभी भी की जा रही है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर में 18 सीटर टेंपो ट्रैवलर के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए हैं। बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।” 


कैसे हुआ हादसा?


मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के पास एक मिनी बस ट्रक की  टक्कर से खाई में जा गिरी। बस में 19 लोग सवार बताए जा रहे हैं जिनमें से सात लोग बस के ऊपर ही छटक गए। बाकी पूरी बस नदी में समा गई। बताया जा रहा है यात्री केदारनाथ से यात्रा करने के बाद रात को रुद्रप्रयाग रुके थे। आज सुबह बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए थे लेकिन गोचर के पास अचानक ट्रक की टक्कर से बस खाई में जा गरी और उसके बाद अलकनंदा नदी में समा गई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read