spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराहुल गांधी पर ज्ञानेश कुमार ने साधा निशाना, बोले- 7 दिन के...

राहुल गांधी पर ज्ञानेश कुमार ने साधा निशाना, बोले- 7 दिन के भीतर दें शपथपत्र

fok-media-samman-samaroh


CEC Gyanesh Kumar Statement: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अपना निशाना बनाया। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर जो आरोप लगाए हैं, वह सब झूठे हैं। अगर उनके पास अपने दावे का सबूत है, तो उन्हें 7 दिन के भीतर शपथपत्र देना होगा, नहीं तो उन्हें पूरे देश से इसके लिए माफी मांगनी होगी। 


ज्ञानेश कुमार ने आगे कहा कि मतदाता सूची को ठीक करना एक साझा जिम्मेदारी है, लेकिन बिहार में हमारे बूथ लेवल अधिकारियों ने बूथ लेवल एजेंटों और राजनीतिक दलों के साथ मिलकर काम किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि शायद इसीलिए 1 अगस्त के बाद से किसी भी राजनीतिक दल ने एक भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई है।


चुनाव आयोग जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार


इसके दो ही मतलब हो सकते हैं: क्या मसौदा सूची पूरी तरह से सही है, जिसे चुनाव आयोग नहीं मानता? चुनाव आयोग कह रहा है कि इसमें ग़लतियां हो सकती हैं; इसे शुद्ध करते हैं। उन्होंने कहा अभी 15 दिन बाकी हैं; अगर 1 सितंबर के बाद भी उसी तरह के आरोप लगने शुरू हुए, तो कौन ज़िम्मेदार है? हर मान्यता प्राप्त पार्टी के पास अभी 15 दिन बाकी हैं। मैं सभी राजनीतिक दलों से अपील करता हूं कि 1 सितंबर से पहले इसमें त्रुटियां बताएं; चुनाव आयोग उन्हें सुधारने के लिए तैयार है। 


सबसे बड़ी मतदाता सूची हमारे पास है- ज्ञानेश कुमार


उन्होंने आगे कहा कि मैंने आपको पहले भी कहा था कि जहां तक वोटरों की बात है, भारत में 60 फीसदी से अधिक वोटिंग होती है, जिसके लिए दुनिया के बड़े-बड़े लोकतंत्र सोच नहीं सकते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी मतदाता सूची हमारे पास है, जो लगभग 90-100 करोड़ के बीच है। सबसे बड़ी वोटर लिस्ट, सबसे बड़ी चुनाव कर्मियों की फौज, सबसे ज्यादा मतदान करने वाले लोगों की संख्या, और इन सबके समक्ष, सारे मीडिया के सामने ये कहना कि अगर मतदाता सूची में आपका नाम एक बार और है, तो आपने दो बार मतदान किया होगा, जो कानूनी अपराध है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular