HomeUTTAR PRADESH‘राष्ट्रपति का पद छोड़ दूंगा’ रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति...

‘राष्ट्रपति का पद छोड़ दूंगा’ रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया बड़ा ऐलान


नई दिल्ली: करीब चार साल से यूक्रेन और रूस के बीच जंग चल रही है। इसी बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर रूस के साथ युद्ध खत्म हो जाता है, तो वह राष्ट्रपति का पद छोड़ देंगे। जेलेंस्की ने कहा कि मेरा मकसद सिर्फ जंग को खत्म करना है। उसके बाद में इस पद पर नहीं रहना चाहता।


एक न्यूज वेबसाइट ‘Axios’ को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद मैं अपने देश का नेतृत्व नहीं करना चाहता हूं। अगर रूस के साथ युद्ध खत्म हो जाता है, तो वह यूक्रेन की संसद से चुनाव कराने के लिए कहेंगे। उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद पद छोड़ने के लिए तैयार है। जेलेस्की ने कहा कि इस जंग को खत्म करना मेरा सबसे पहला मकसद है, न कि पद के लिए भाग-दौड़ करना। रूस के साथ जंग की वजह से चुनाव को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था और  जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से लेकर विश्व के कई नेताओं ने इसकी आलोचना की थी।


मई 2024 में खत्म हो गया था कार्यकाल


जेलेंस्की ने कहा कि सुरक्षा स्थिति और यूक्रेन का संविधान, दोनों ही चुनाव कराने में चुनौतियां पेश करते हैं। लेकिन उनका मानना है कि चुनाव मुमकिन हैं। बता दें कि राष्ट्रपति जेलेंस्की का कार्यकाल मई 2024 में ही खत्म हो गया था। वह 2019 में भारी मतों से विजयी हुई थे। लेकिन युद्ध की वजह से दोबारा चुनाव नहीं हो सके। युद्ध की दौरान जेलेंस्की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। वहीं फरवरी के महीने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि उनकी लोकप्रियता सिर्फ 4%  ही रह गई है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read