Thursday, April 30, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHरामलला के शृंगार से लेकर पोशाक और खान-पान में हुए बड़े बदलाव,...

रामलला के शृंगार से लेकर पोशाक और खान-पान में हुए बड़े बदलाव, जानें इसके पीछे का कारण

fok-media-samman-samaroh


Ayodhya Ram Mandir: देशभर में लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। अप्रैल महीने की शुरुआत से ही गर्मी का सितम जारी है। ऐसे में अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का शृंगार और उनके भोग में कुछ बदलाव करने का फैसला किया गया है। रामलला को रेशमी वस्त्र के साथ चांदी के गहने पहनाए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें भोग में मौसमी फल अर्पित किए जाएंगे।


भगवान राम के शृंगार में हुए बदलाव


बता दें, बढ़ती गर्मी को देखते हुए भगवान राम के शृंगार और भोग के कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रामलला को शीतलता प्रदान करने के लिए उन्हें रेशमी वस्त्र पहनाए जाएंगे। ये वस्त्र मुलायम होंगे। इसके अलावा उन्हें सूती के वस्त्र भी पहनाएं जाएंगे। ताकि उन्हें गर्मी का अहसास ना हो।


चांदी के आभूषण पहनाए जाएंगे


भगवान राम के शृंगार में भारी-भरकम गहनों की जगह उन्हें हल्के चांदी के आभूषण पहनाए जाएंगे। जिससे उन्हें ठंडक मिले। इसके अलावा रामलला के मुकुट और कुंडल जैसे आभूषणों को भी बदला जाएगा। 


रामलला के भोग में हुए बदलाव


रामलला के शृंगार में उनके वस्त्रों और आभूषणों के साथ उनके भोग में भी बदलाव किए गए हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्हें मौसमी फल अर्पित किए जाएंगे। इसके अलावा उनके भोग में खीर, रबड़ी और गुलकंद जैसे भोग को भी शामिल किया गया हैं। इन बदलावों को करने से रामलला को ठडक का अहसास होगा। 


साथ ही, रामलला को अर्पित किए जाने वाली फूलों की माला में गुलाब और बेला जैसे फूलों का किया जाएगा। बता दें, इन फूलों से गर्मी के मौसम में रामलला को ठडक मिलेगी।


क्यों किए गए बदलाव?


राम मंदिर के पुजारियों और श्रृंगार समिति ने बताया है कि उन्होंने यह बदलाव वैदिक परंपरा के तहत किए हैं। इस परंपरा के अनुसार, भगवान की सेवा मौसम के अनुसार की जाती है। जिससे उन्हें ठंडक मिले। इसलिए उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular