HomeUTTAR PRADESHरामगढ़ में कोयला खान धंसी, छीन ली 3 जिंदगियां; 5 मजदूर मलबे...

रामगढ़ में कोयला खान धंसी, छीन ली 3 जिंदगियां; 5 मजदूर मलबे में फंसे


Jharkhand Coal Mine Collapse: 05 जुलाई की तड़के झारखंड के रामगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिले के कुजू क्षेत्र में कर्मा प्रोजेक्ट के तहत संचालित एक कोयला खदान अचानक से ढह गई। जिससे कम-से-कम तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य अभी भी मलबे में फंसे है।


कहां-कैसे हुआ हादसा?


बता दें, यह हादसा घटना शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को कर्मा प्रोजेक्ट क्षेत्र में हुआ। जो सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के अंतर्गत आता है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अवैध कोयला खनन के दौरान खदान का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिसके मलबे में कई मजदूर दब गए। जिसके बाद सुबह 4 बजे के आसपास पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। 


इसी बीच, रामगढ़ के उपायुक्त (डीसी) फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और स्थानीय पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं और पांच अन्य लोग फंसे हैं। NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। वहीं, रामगढ़ पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। साथ ही स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी है।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read