HomeUTTAR PRADESHराजा की मौत का रहस्य जानने के लिए रघुवंशी परिवार की नई...

राजा की मौत का रहस्य जानने के लिए रघुवंशी परिवार की नई चाल, सोनम और राज की जिंदगी में मचाएगी भूचाल!


Raja raghuvanshi Murder Case: इंदौर के दिल देहला देने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उनके कथित प्रेमी राज कुशवाहा सहित आठ से ज्यादा लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन हत्या का असली मकसद अब तक सामेन नहीं आया है। राजा के परिवार ने अब इस रहस्य को सुलझाने के लिए मेघालय हाई कोर्ट का रुख करने का फैसला किया है।


नार्को टेस्ट की मांग


राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि उनका परिवार सोनम और राज कुशवाहा का नार्को-एनालिसिस टेस्ट करवाने के लिए जल्द ही मेघालय हाई कोर्ट में याचिका दायर करेगा। विपिन ने कहा, “मेरे भाई की हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। सोनम और राज के विरोधाभासी बयानों से लगता है कि वे जांच को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। नार्को टेस्ट से सच सामने आ सकता है।” बता दें, कि सनार्को टेस्ट में सोडियम पेंटोथल दवा दी जाती है, जो व्यक्ति को बेहोशी की स्थिति में ले जाकर उसकी स्मृति और कल्पनाशक्ति को कम करती है, जिससे वह सच बोलने को मजबूर होता है।


व्यापारिक सौदों की जांच की मांग


विपिन ने यह भी खुलासा किया कि परिवार को सोनम और राज के बीच कथित व्यापारिक लेनदेन पर संदेह है। सोनम के भाई गोविंद के अनुसार, सोनम और राज ने एक कंपनी शुरू की थी, जो राज की मां चुन्नी देवी के नाम पर थी। इस कंपनी के खाते में 7.5-8लाख रुपये का लेनदेन हुआ था। विपिन ने कहा, “हमें लगता है कि हत्या के पीछे आर्थिक लाभ का मकसद भी हो सकता है। हम कोर्ट से इसकी जांच की मांग करेंगे।”


जल्द दायर होगी याचिका


विपिन ने बताया कि परिवार ने मेघालय में वकीलों से बात कर ली है और जल्द ही याचिका दायर की जाएगी। उनका कहना है कि सोनम और राज की साजिश में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिन्हें नार्को टेस्ट से उजागर किया जा सकता है। इस कदम से सोनम और राज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि यह टेस्ट हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में अहम साबित हो सकता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read