spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHरक्षा के क्षेत्र में भारत का बड़ा कदम, अब पलक झपकते ही...

रक्षा के क्षेत्र में भारत का बड़ा कदम, अब पलक झपकते ही सेना को मिलेंगे हथियार, ब्राजील की कंपनी से भारत का करार

fok-media-samman-samaroh


Brazil Deal With India In Defence Sector: रक्षा के क्षेत्र में भारत ने बड़ा कदम उठाया है। भारत ने इस बार ब्राजील की कंपनी से करार किया है। जिसके तहत ब्राजील की कंपनी भारत में हथियारों और फाइटर एयरक्राफ्ट का निर्माण करेगी। ब्राजील की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर और भारत की महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स ने C-390 मिलेनियम मध्यम परिवहन विमान के लिए साझेदारी की है। इसके अलावा, दोनों देश हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली पर भी काम करेंगे।


एम्ब्रेयर ने नई दिल्ली में अपनी  एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भी स्थापित की है। जो भारत की रक्षा सहयोग को और मजबूत करेगी। साथ ही ब्राजील भारत के स्वदेशी रक्षा सिस्टम जैसे आकाश मिसाइल और गरुड़ तोप प्रणाली में भी रुची दिखा रहा है।


दोनों देश एक-दूसरे के साझेदार


बता दें कि भारत और ब्राजील दोनों ही देश ब्रिक्स, रक्षा और एयरोस्पेस में एक-दूसरे के साझेदार है। भारत स्वदेश रक्षा तकनीकों जैसे आकाश सतह-से-हवा मिसाइल और गरुड़ तोप प्रणाली के लिए जाना जाता है। जबकी ब्राजील की एम्ब्रेयर कंपनी सी-390 मिलेनियम जैसे आधुनिक परिवहन विमानों और अन्य एयरोस्पेस तकनीकों में माहिर है। दोनों देशों के बीच सहयोग की शुरुआत कई साल पहले हुई थी। जब भारत ने एम्ब्रेयर के ईआरजे-145 प्लेटफॉर्म पर आधारित नेत्रा AWACS विमान विकसित किया। यह विमान भारतीय वायुसेना के लिए खुफिया जानकारी जुटाता है।


एम्बेयर सी-390 की विशेषताएं


सी-390 मिलेनियम एक आधुनिक दो इंजन वाला जेट-संचालित मध्यम परिवहन विमान है। जिसे ब्राजील की एम्ब्रेयर कंपनी ने डिजाइन किया है। यह विमान 2019 से ब्राजीलियाई वायुसेना में सेवा दे रहा है। सी-390 अधिकतम 26 टन कार्गो ले जा सकता है, जो इसे अन्य मध्यम आकार के सैन्य परिवहन विमानों से बेहतर बनाता है। यह दो एम113 बख्तरबंद वाहन, एक बॉक्सर बख्तरबंद वाहन, एक सिकोरस्की एच-60 हेलिकॉप्टर या 80 सैनिकों या 66 पैराट्रूपर्स को उनके पूर्ण गियर के साथ ले जा सकता है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular