HomeUTTAR PRADESHयूपी से शुरू हुआ I Love Muhammad का ट्रेंड बना बवाल, सड़कों...

यूपी से शुरू हुआ I Love Muhammad का ट्रेंड बना बवाल, सड़कों पर क्यों उतरे देशभर में मुस्लिम?


I Love Muhammad Protest: उत्तर प्रदेश के कई शहरों बरेली, उन्नाव, कौशांबी, लखनऊ, महाराजगंज के अलावा उत्तराखंड के काशीपुर और तेलंगाना के हैदराबाद समेत देश के कई शहरों में ‘I Love Muhammad’ के सपोर्ट में मुस्लिम धर्म के लोग सड़को पर उतर आया है। कई जगहों पर जुलूस भी निकाले जा रहे हैं। वहीं इस दौरान कई जगह मुस्लिम समाज का पुलिस से आमना-सामना भी हुआ।


 


यूपी के उन्नाव में जुलूस के दौरान पुलिस पर पथराव की खबर आई है। यहां महिलाओं ने पुलिस की लाठियां छीनी और पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाकर पथराव किया। सवाल ये है कि अचानक ‘I Love Muhammad’ को लेकर मुस्लिम समाज जुलूस क्यों निकाल रहा है? आखिर ऐसा क्या हुआ है कि मुसलमान I Love Muhammad को लेकर सड़कों पर आ गए हैं? ये पूरा विवाद उत्तर प्रदेश के कानपुर से शुरू हुआ। यहां बारावफात के जुलूस के दौरान I Love Muhammad के साइन बोर्ड पर ऐसा विवाद हुआ, जिसका असर अब यूपी समेत देश के अलग-अलग शहरों में दिखने को मिल रहा है।


 


क्या साइन बोर्ड को लेकर था विवाद?


 


I Love Muhammad को लेकर पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक विवाद हुआ।  ये पूरा मामला 5 सितंबर के दिन सामने आया था।  कानपुर के रावतपुर में बारावफात जुलूस निकाला जा रहा था। जिस रास्ते पर जुलूस निकाला जा रहा था, उसी रास्ते पर एक जगह I Love Muhammad का साइन बोर्ड लगा दिया गया। इसको लेकर हिंदू पक्ष ने विरोध किया और आरोप लगाया कि यहां नई परंपरा शुरू की जा रही है। कानपुर में ये बवाल बढ़ता उससे पहले पुलिस एक्टिव हो गई। 


 


हिंदू और मुस्लिम ने एक दूसरे पर लगाया आरोप 


 


इस बीच कानपुर में मुस्लिम पक्ष ने आरोप लगाया कि उसके साइन बोर्ड को फाड़ दिया गया था। हिंदू पक्ष ने आरोप लगाया कि मुस्लिम पक्ष के जुलूस में शामिल लोगों ने उनके धार्मिक पोस्टर फाड़े। वैसे पुलिस के बीच-बचाव के बाद ऐसा लगा कि मामला शांत हो गया पर तभी एक नई घटना सामने आ गई। इसके बाद ये मामला आगे तब बढ़ा जब कानपुर पुलिस ने 9 सितंबर, 2025 को दो दर्जन से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया गया। ये केस बारावफात के जुलूस के दौरान I Love Mohammad नाम के बोर्ड बनाकर नई परंपरा शुरू करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए दर्ज किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के इस मामले में 9 नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर केस किया गया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read