HomeUTTAR PRADESH‘यह किराया कुछ भी नहीं बढ़ाया गया’ रेलवे के किराए में हुई...

‘यह किराया कुछ भी नहीं बढ़ाया गया’ रेलवे के किराए में हुई बढ़ोतरी पर बोले अनिल विज


HARYANA NEWS: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आज भी विज ने सवाल का जवाब देते हुए इशारों इशारों में हिंदुस्तान के घोड़ों से लेकर चीन और पाकिस्तान के संबंधों पर चुटकी लेते हुए कहा कि पाकिस्तान के गधे और हिंदुस्तान के घोड़े हमेशा से ही बहुत मशहूर है और पाकिस्तान में तो अब गधों का ही कारोबार हो रहा है। पाकिस्तान में गधों की गणना होती है और अभी जो गणना हुई उसके मुताबिक लगभग 60 लाख से ज्यादा गधे पाकिस्तान में है। पाकिस्तान और चीन की दोस्ती गधों के कारण हुई है और हिंदुस्तान के घोड़े हमेशा से मशहूर है जैसे महाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक। हिंदुस्तान के घोड़े और पाकिस्तान के गधे हमेशा से ही मशहूर है।


रेलवे के किराए में हुई बढ़ोतरी पर बोले अनिल विज  


भारतीय रेल ने प्रति किलोमीटर दो पैसे किराए में बढ़ोतरी की है जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि कई वर्षों के बाद रेलवे का किराया बढ़ाया गया है जो की मामूली बढ़ाया गया और इन बीते वर्षों में महंगाई कितनी बड़ी है उसके साथ अगर तुलना की जाए तो यह किराया कुछ भी नहीं बढ़ाया गया।


अभी दिल्ली में ही वाहनों पर रोक लगाई है- अनिल विज


दिल्ली में आप 15 साल तक पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल के वाहनों को पेट्रोल पंप पर तेल नहीं मिलेगा जिसको लेकर अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पर्यावरण प्रदूषण करने वाली गाड़ियों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कदम उठाया है। अभी दिल्ली में ही वाहनों पर रोक लगाई है।


विज ने कहा कि परिवहन विभाग की एक ऐप है जिसमें हर वाहन का डाटा दिखाई देता है की कौन सा वाहन कितना पुराना है टैक्स दिया या नहीं दिया है कब खरीदी गई थी और पेट्रोल पंप पर केमरे में उस वाहन की फोटो आएगी तो अपने आप बता देगा की जो मापदंड किया गया है उसको पूरा करता है या नहीं।


कोलकत्ता लॉ कॉलेज छात्रा के साथ हुए गैंग रेप पर बोले अनिल विज


कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया जिसको लेकर विज ने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि जिस राज्य की मुख्यमंत्री महिला हो और उसके प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित ना हो इस प्रकार के मामले पहले भी आते रहे हैं और इस तरह के मामले बिना सरकारी शह के नहीं हो सकते।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read