HomeUTTAR PRADESHमोस्ट वांटेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई भारत लौटा, NIA ने ली कस्टडी; अब...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई भारत लौटा, NIA ने ली कस्टडी; अब होगी सीधे कोर्ट पेशी


Anmol Bishnoi:कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल अनमोल बिश्नोई आखिरकार भारत लौट आया है। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अनमोल को बुधवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। जैसे ही वह एयरपोर्ट पर उतरा, NIA की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। अब उसे सीधे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा, जहां पेशी के बाद उसकी कस्टडी NIA को सौंप दी जाएगी।


हाई-प्रोफाइल मामलों में आरोपी


अनमोल पर कई हाई-प्रोफाइल मामलों में आरोप हैं। इनमें बाबा सिद्दीकी हत्याकांड, सिद्धू मूसे वाला मर्डर, और सलमान खान के घर पर फायरिंग केस शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह लॉरेंस बिश्नोई का मुख्य ओवरसीज हैंडलर था और एक्सटॉर्शन, धमकियां और असाइनमेंट्स को एन्क्रिप्टेड चैनलों के जरिए नियंत्रित करता था। NIA अधिकारियों का कहना है कि उसकी कस्टडी में कई राज खुलेंगे।


अमेरिका से डिपोर्ट की प्रक्रिया


अनमोल अप्रैल 2022में फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से भाग गया था। वह नेपाल, दुबई, केन्या होते हुए अमेरिका पहुंचा और बाद में कनाडा तथा अमेरिका के बीच घूमता रहा। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने उसे कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया और मंगलवार को भारत सहित 200अन्य लोगों के साथ डिपोर्ट कर दिया। इसमें पंजाब के दो वांटेड अपराधी भी शामिल थे, जबकि बाकी अवैध प्रवासी थे।


एयरपोर्ट से हिरासत में लेने के बाद अनमोल को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। NIA के अधिकारी उसके खिलाफ 18 से अधिक केस दर्ज हैं, जिनमें हथियारों की सप्लाई और लॉजिस्टिक सपोर्ट शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, अब उसके जरिए कई बड़ी हत्याओं और गैंगस्टर नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिससे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अन्य सदस्य भी ट्रैक किए जा सकेंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read