HomeUTTAR PRADESH‘मोदी जी को दो चीजो से नफ़रत है, महात्मा गांधी के विचारों...

‘मोदी जी को दो चीजो से नफ़रत है, महात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से’ राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना


नई दिल्ली: संसद के लोकसभा में सत्र में आजविकसित ‘भारत-जी राम जी विधेयक’को लेकर काफी ज्यादा हंगामे के बीच पेश किया गया। साथ ही लोकसभामें ध्वनिमत से इस विधेयक को मंजूरी भी दे दी। इस बिल महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्राणीण रोजगार गारंटी अधिनियम के स्थान पर लाया गया है। इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए कहा कि पीएम मोदी को दो चीज़ों से पक्की नफ़रत है। महात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से।मनरेगा, महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज के सपने का जीवंत रूप है।  करोड़ों ग्रामीणों की ज़िंदगी का सहारा है, जो कोविड काल में उनका आर्थिक सुरक्षा कवच भी साबित हुआ। मगर, प्रधानमंत्री मोदी को यह योजना हमेशा खटकती रही, और पिछले दस सालों से इसे कमजोर करने की कोशिश करते रहे हैं। आज वो मनरेगा का नामो-निशान मिटाने पर आमादा है।


मनरेगा की बुनियाद तीन मूल विचारों पर थी


1. रोज़गार का अधिकार – जो भी काम मांगेगा, उसे काम मिलेगा


2. गांव को प्रगति कार्य खुद तय करने की स्वतंत्रता


3. केंद्र सरकार मज़दूरी का पूरा खर्च और समान की लागत का 75% देगी


अब प्रधानमंत्री मोदी इसी मनरेगा को बदलकर सारी ताकत सिर्फ़ अपने हाथों में केंद्रित करना चाहते हैं –


1. बजट, योजनाएं और नियम केंद्र तय करेगा


2. राज्यों को 40% खर्च उठाने के लिए मजबूर किया जाएगा


3. बजट खत्म होते ही या फसल कटाई के मौसम में दो महीने तक किसी को काम नहीं मिलेगा


राहुल गांधी ने कहा कि यह नया बिल महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान है। मोदी सरकार ने पहले ही भयंकर बेरोज़गारी से भारत के युवाओं का भविष्य तबाह कर दिया है, और अब ये बिल ग्रामीण गरीबों की सुरक्षित रोज़ी-रोटी को भी खत्म करने का ज़रिया है। हम इस जनविरोधी बिल का गांव की गलियों से संसद तक विरोध करेंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read