HomeUTTAR PRADESH“मेरा पारिवारिक रिश्ता...”, अनुष्का यादव से उनके घर क्यों मिलने पहुंचे तेजप्रताप...

“मेरा पारिवारिक रिश्ता…”, अनुष्का यादव से उनके घर क्यों मिलने पहुंचे तेजप्रताप यादव?


Tej Pratap Yadav Meet Anushka Yadav: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने बयानों और गतिविधियों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ताजा मामला ये है कि जिस लड़की (अनुष्का) के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, आज तेज प्रताप उन्हीं के घर पहुंचे। इस दौरान तेज ने अनुष्का के परिजनों से मुलाकात की।


क्या है पूरा मामला?


आज तेज प्रताप यादव, अनुष्का यादव के घर पहुंचे। तेज प्रताप यादव, सुबह 9 बजे अनुष्का के घर पहुंचे थे और करीब 4 बजे वहां से निकले। अनुष्का के घर से निकलने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरा पारिवारिक रिश्ता है इसलिए मिलने आया हूं। लोगों से मिलता जुलता रहता हूं।


पत्रकारों ने जब तेज प्रताप से पूछा कि अनुष्का को घर कब ले जाएंगे। इस सवाल को तेज प्रताप टाल गए और गाड़ी का दरवाजा बंद कर लिया। तेज प्रताप यादव के घर से निकलने के बाद अनुष्का के भाई आकाश यादव भी दूसरी गाड़ी से उनके पीछे गए। उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।


‘हां मैंने प्यार किया’


हालही में तेज प्रताप यादव ने इंडिया टीवी के इंटरव्यू में कबूल किया था कि वो वायरल पोस्ट, वो तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर डाली थीं। पहली बार तेज प्रताप यादव ने कहा था कि हां मैंने प्यार किया, प्रेम तो सभी करते हैं।


तेज प्रताप यादव ने इंडिया टीवी से कहा, ‘अनुष्का के साथ वाली तस्वीर मैंने ही पोस्ट की। वो मेरा पोस्ट था। पोस्ट को मैंने ही डाला था। प्रेम की कीमत चुकानी पड़ती है। प्यार किया कोई गलती नहीं की। सभी लोगों ने पोस्ट देखा है कि वो क्या था। प्रेम तो सभी करते हैं। प्रेम किया तो किया, कुछ गलत तो नहीं किया। अब हमने क्या कुर्बानी दी, या नहीं दी, हम उस पर बात नहीं करना चाहते, अब हम बिहार पर फोकस करना चाहते हैं।’

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read