Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमिसाइलों की खतरनाक श्रेणी में आता है पाकिस्तान का Fateh 1, जिसे...

मिसाइलों की खतरनाक श्रेणी में आता है पाकिस्तान का Fateh 1, जिसे भारत ने हवा में कर दिया चकनाचूर

fok-media-samman-samaroh


India Pakistan War: पाकिस्तान ने बीती रात भारत के एक रणनीतिक स्थान पर फतेह-1 बैलिस्टिक मिसाइल दागने की कोशिश की। लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को नाकाम करते हुए मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया। फिलहाल, सुरक्षा कारणों के चलते भारत के उस रणनीतिक स्थान सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस घटना ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है। लेकिन क्या आप पाकिस्तान के इस Fatah-1 मिसाइल के बारे में जानते है। अगर ये भारत पर गिर जाता तो भारत को कितना नुकसान पहुंचा सकता था?


भारत ने नाकाम किया हमला


दरअसल, शुक्रवार, 9 मई की रात पाकिस्तान ने भारत के पश्चिमी क्षेत्र में एक रणनीतिक लक्ष्य को निशाना बनाने के लिए फतेह-1 मिसाइल दागी। लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली S-400 और L-70, Zu-23, और शिल्का ने मिसाइल को सीमा पार करते ही ट्रैक किया गया और हवा में ही नष्ट कर दिया गया।


बता दें, पाकिस्तानी सेना ने फतेह-1 मिसाइल मिसाइल के लॉन्च का एक वीडियो भी जारी किया था। लेकिन भारत ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मिसाइल के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि इस मिसाइल को हरियाणा के सिरसा क्षेत्र में इंटरसेप्ट किया गया। अब इसके अवशेषों को बरामद किया जा रहा है।


कितनी खतरनाक है Fatah-1 बैलिस्टिक मिसाइल?


बता दें, पाकिस्तान की फतेह-1 एक शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है। जिसे पाकिस्तान ने स्वदेशी तकनीक पर विकसित किया है। अब अगर इसकी रेंज की बात करें तो इसकी मारक क्षमता लगभग 120 किलोमीटर है। जो इसे सीमावर्ती क्षेत्रों में रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम बनाती है। इस मिसाइल का स्ट्राइकिंग पावर अत्यंत सटीक माना जाता है। जिससे यह भारत के अहम स्थानों को खतरा पहुंचा सकती थी। 


यह मिसाइल पारंपरिक और गैर-पारंपरिक (परमाणु) हथियार ले जाने में सक्षम है। जिससे यह अत्यंत खतरनाक हो जाती है। फतेह-1 ठोस ईंधन पर आधारित है। जिसके कारण इसे जल्दी लॉन्च किया जा सकता है।  इसमें आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और फ्लाइट कंट्रोल टेक्नोलॉजी मौजूद है। जो इसे 10 मीटर की सटीकता के साथ लक्ष्य भेदने में सक्षम बनाती है।


S-400की तकनीकी विशेषताएं


S-400दुनिया की सबसे उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों में से एक है। भारत ने 2018 में रूस के साथ 5.43बिलियन डॉलर के सौदे के तहत 5स्क्वाड्रन खरीदे। जिनमें से 3पहले ही तैनात हो चुके हैं। S-400की रेंज 40से 400किमी तक है। यह 30किमी की ऊंचाई तक लक्ष्य भेद सकता है। यह एक साथ करीब 36लक्ष्यों को ट्रैक और नष्ट कर सकता है। जिसमें लड़ाकू विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइलें और बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular