HomeUTTAR PRADESHमारुति वैन और तेज रफ्तार डंपर की आमने-सामने टक्कर, हादसे में तीन...

मारुति वैन और तेज रफ्तार डंपर की आमने-सामने टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत


Jhansi Road Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के गुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गड़वई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक मारुति वैन और तेज रफ्तार डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, माधव प्रसाद शर्मा (80 वर्ष) पुत्र सूरज राम, उपेंद्र शर्मा (56 वर्ष) पुत्र माधौ शर्मा — दोनों निवासी लखावती (हाल निवासी गुरसराय),सोनू पुत्र बसंत निवासी ग्राम धगवां थाना एट की मारुति वैन (वाहन संख्या UP79 J 7149) से गुरसराय से उरई की ओर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम गड़वई के समीप सामने से आ रहे डंपर (वाहन संख्या UP93 BT 7078) ने वैन को टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी असमा वकार, और थाना प्रभारी गुरसराय वेदप्रकाश पांडे ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


हादसे के बाद डंपर चालक हुआ फरार


हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने  डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों पर सख्ती की मांग की है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read