spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमाता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अर्धकुंवारी में लैंडस्लाइड से 5...

माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अर्धकुंवारी में लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत, 14 घायल

fok-media-samman-samaroh


Katra Landslide:जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर मंगलवार 26 अगस्त को अर्धकुवारी क्षेत्र के पास इंदरप्रस्थ भोजनालय के निकट एक बड़ा भूस्खलन हुआ। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। भारी बारिश के कारण हुए इस भूस्खलन ने यात्रा मार्ग को प्रभावित किया, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।


माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर भूस्खलन


शुरुआती जानकारी के अनुसार, माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के कारण कुछ यात्री मलबे की चपेट में आए, जिससे घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क है।


दूसरी तरफ, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि यह हादसा भारी बारिश के कारण हुआ, जिससे पहाड़ी क्षेत्र में मिट्टी और पत्थर ढह गए। इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और श्राइन बोर्ड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए। बचाव कार्यों में आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है ताकि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।  


डोडा जिले में फटा बादल


डोडा जिले में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। भारी बारिश और पहाड़ों से आए मलबे ने नदी-नालों का रुख बदल दिया। जिसके कारण कई मकान, सड़कें और अन्य ढांचे तबाह हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, सैलाब इतनी तेजी से आया कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। डोडा में लगभग10 मकान पूरी तरह बह गए हैं। जबकि 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं। वहीं, कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं ठप हो गई हैं, जिससे राहत कार्यों में और जटिलता बढ़ रही है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular