Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमहज चंद घंटों में पलट गया पाकिस्तान, सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव...

महज चंद घंटों में पलट गया पाकिस्तान, सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव ने दी चेतावनी

fok-media-samman-samaroh


India Pakistan Faceoff: भारतपाक तनाव को कम करने के कुछ ही देर बाद पाकिस्तान ने अपना घिनौना चेहरा दुनिया को दिखा दिया और सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। पाकिस्तान के इस हरकत का भारत ने कड़ा विरोध जताया है और सेना को सख्त कदम उठाने के निर्देश भी दे दिए हैं। विदेश मंत्रालय ने 11 बजे एक प्रेस कांफ्रेस की और कहा कि सीजफायर नहीं रुका तो सेना पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेगी।


पाकिस्तान ने किया सीजफायर का घोर उल्लंघन


विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा,”भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच जो पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने का समझौता आज शाम को हुआ था, पिछले कुछ घंटों से उस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है, इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है, यह अतिक्रमण अत्यंत निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है।


हरकत पर आगे क्या कहा भारत ने?


आगे विदेश सचिव ने कहा, “हमारा मानना है कि पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इस अतिक्रमण को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे। सेना इस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और उसे किसी भी अतिक्रमण से निपटने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाने के लिए आदेश दे दिए गए हैं।


पूरे इलाके में कंप्लीट ब्लैकआउट


माता वैष्णो देवी की नगरी कटरा में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब आसमान में संदिग्ध ड्रोन की मूवमेंट देखी गई। जानकारी के अनुसार, यह ड्रोन अखनूर के बॉर्डर एरिया से कटरा की ओर आया और वैष्णो देवी की पहाड़ियों के ऊपर से उड़ान भरते हुए उधमपुर की दिशा में चला गया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular