HomeUTTAR PRADESHमल्लिकार्जुन खरगे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

मल्लिकार्जुन खरगे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती


Mallikarjun Kharge Health: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बुधवार, 1 अक्टूबर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खरगे का बेंगलुरु के एमएस रामैया हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। खरगे को बीती रात, 30 सितंबर से बुखार था। वे अभी डॉक्टर की निगरानी में हैं और जल्द ही हेल्थ रिपोर्ट भी आ सकती है।


कोई गंभीर परेशानी नहीं- कांग्रेस नेता


एक कांग्रेस नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि खरगे को मंगलवार, 30 सितंबर से ही बुखार है और पेट दर्द की भी शिकायत है। इसी वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि वे फिलहाल ठीक हैं और किसी तरह की गंभीर परेशानी नहीं है। खरगे 7 अक्टूबर को कोहिमा जाने वाले हैं, जहां वे नगा सॉलिडेरिटी पार्क में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read