HomeUTTAR PRADESHमनोहर लाल ने "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" का दिया संदेश,...

मनोहर लाल ने “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” का दिया संदेश, कहा- मैं कह सकता हूं लोगों का स्वच्छता ही कर्म है स्वछता ही धर्म है


चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में स्वच्छोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को समर्पित रहा।स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित इस अभियान में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” का संदेश दिया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।


उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि जन-आंदोलन है, जिसमें सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस प्रकार चंडीगढ़ से स्वच्छ भारत का संदेश पूरे देश को दिया गया।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में स्वच्छता अभियान के मौके पर पहुंचकर कहा कि स्वछता हमारे लिए सेवा का काम होना चाहिए।


विपक्ष पर निशाना साधते हुए मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने और आलोचकों ने यह सवाल उठाया था कि क्या प्रधानमंत्री लाल किले से यही बात करेंगे?।  देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी की भूमिका थी दूसरा उन्होंने गंदगी से भी आजादी प्राप्त करने को कहा था। महात्मा गांधी की इस बात को किसी ने आगे नहींबढ़ाया। पीएम मोदी ने इसकी पहल की है। इसका असर हुआ है देश का हर नागरिक आज स्वच्छता को अपने स्वभाव में ले आया है। इसका परिणाम यह हुआ कि हमारे गांव और शहर ओडीएस प्लस हुए हैं। आज मैं कह सकता हूं लोगों का स्वच्छता ही कर्म है स्वछता ही धर्म है।


अर्बन डिवेलपमेंट का हमारा विभाग है- मनोहर लाल


मनोहर लाल ने कहा कि पीएम मोदी के आहवाहन पर दीनदयाल उपाध्याय जी के जनदिवस पर एक दिन एक घंटा एक साथ के तहत इस काम में लगे है। अर्बन डिवेलपमेंट का हमारा विभाग है। स्वच्छ भारत मिशन को लेकर पूरा साल काम करते है। बड़े शहरों डंप साइड्स को हटाना और उसके वेस्ट का बायोप्रोड्क्ट का इस्तेमाल करते है। दिल्ली की बलस्व डंप साइड को 10से 12साल से उसे हटाने का काम चल रहा था मगर उतनी ताकत नही लग रही थी। अब मैंने आह्वावाहन के तौर पर उसको लिया है। एक साल में डंप साइट का 45 लाख टन कूड़ा बचा हुआ है उसको साफ करने का संकल्प लिया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read