spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभीषण सड़क हादसे में चार की मौत, मां का अंतिम संस्कार करने...

भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, मां का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे

fok-media-samman-samaroh


Buxar Road Accident: बिहार के बक्सर में रविवार, छह अप्रैल की सुबह भीषण हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जिसमें दादी और मां का दाह संस्कार करने जा रहे पिता-पुत्र भी शामिल हैं।


 


इस संबंध में औद्योगिक थाना के SI संजय त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे मां का दाह संस्कार करने जा रहे थे। ये लोग बिक्रमगंज से ब्रेजा कार में बक्सर आ रहे थे कि तभी ये भीषण सड़क हादसा हो गया। घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हुई जबकि गंभीर रूप से चोटिल हुए चौथे व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। घायल को आनन-फानन में हायर सेंटर रेफर किया था। ये सभी लोग एक ही गाड़ी में सवार थे और अंतिम संस्कार के लिए शिवपुर हाल्ट से बक्सर पहुंच रहे थे।’


 


कार का निकला कचूमर


बताया गया कि सुबह करीब तीन बजे हुआ ये हादसा इतना भीषण था कि ब्रेजा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, शायद कार ड्राइवर को गाड़ी चलाते वक्त नींद आ गई और इसी वजह से ये हादसा हुआ। हादसा होते ही सड़क पर हडकंप मच गया और राहगीर मदद करने के लिए पहुंचे और पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल शिफ्ट किया। घायलों को डॉक्टरों ने बनारस रेफर किया है। जबकि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। चश्मदीदों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये हादसा इतना भीषण था कि वो काफी डर गए। बताया गया कि भीषण धमाके जैसे आवाज आई थी और उन्हें इसकी वजह नहीं पता।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular