spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभिवाड़ी में फैक्ट्री ब्लास्ट से हड़कंप, अबतक 7 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव...

भिवाड़ी में फैक्ट्री ब्लास्ट से हड़कंप, अबतक 7 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव जारी

fok-media-samman-samaroh


Rajasthan Fire: राजस्थान के भिवाड़ी जिले के इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव देखने को मिला। सुबह के समय खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। इस घटना में अबतक 7 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाडियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। बताया जा रहा है कि अभी फैक्ट्री में कई मजदूर फंसे हुए हैं। जिन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।   


जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक से एक जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। यह केमिलकल फैक्ट्री प्लॉट नंबर G1/118B में बताई जा रही है। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। लेकिन हादसे के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान फैक्ट्री से 7 शव बरामद किए गए हैं।


परिजनों में भारी आक्रोश


आग लगने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। वहीं कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।  जबकि फैक्ट्री के अंदर फंसे मजदूरों के परिजनों में भारी आक्रोश है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular