spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत के खिलाफ पाकिस्तान ने दिया बयान, कहा- इंडिया की वजह से...

भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने दिया बयान, कहा- इंडिया की वजह से SAARC पड़ा कमजोर

fok-media-samman-samaroh


India Pakistan Relations: SAARC, जिसे दक्षिण एशिया के सबसे पुराने क्षेत्रीय संगठन माना जाता है। इसे लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ बयान दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की वजह से यह संगठन लगभग निष्क्रिय हो गया है, जबकि ये पूरे क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी है। इस बयान ने दोनों देशों के बीच खिंचाव को फिर उजागर कर दिया।


 


PAK ने लगाया भारत पर आरोप


 


पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अन्दराबी ने कहा कि भारत लगातार SAARC प्रक्रिया को रोकता आया है और इसी वजह से ये संगठन अपनी भूमिका निभाने में असमर्थ है। PAK विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि नई दिल्ली अक्सर इस बात का गलत प्रचार करती है कि SAARC इसलिए आगे नहीं बढ़ पा रहा क्योंकि आयोजन इस्लामाबाद में होना था। पाकिस्तान के अनुसार, ऐसा पहली बार नहीं है। भारत ने 1990 के दशक में भी SAARC शिखर सम्मेलन रोका था।


 


पाकिस्तान बना रहा नया ग्रुप


 


इसके साथ ही ये भी खबर सामने आई की पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन के साथ मिलकर एक नया South Asia Regional Group बनाने की तैयारी कर रहा है। कोशिश कर रहा है. इसे भारत के प्रभाव को कम करने की रणनीति माना जा रहा है. बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने भी इशारा दिया कि ढाका इस नए समूह की संभावना पर विचार कर रहा है।


 


भारत ने क्या दी प्रतिक्रिया?


 


वहीं भारत की और से इस बयान पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन भारत पहले भी कहता रहा है कि सीमा पार आतंकवाद के माहौल में SAARC आगे नहीं बढ़ सकता है। भारत का कहना है कि पहले पाकिस्तान को क्षेत्र में शांति का माहौल बनाना होगा, तभी SAARC की नई बैठक संभव होगी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular