Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत का पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक, शोएब अख्तर समेत इन यूट्यूब चैनलों...

भारत का पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक, शोएब अख्तर समेत इन यूट्यूब चैनलों पर लगा प्रतिबंध

fok-media-samman-samaroh


Pakistani YT Channels Banned In India: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त दिख रही है। वॉटर स्ट्राइक के बाद अब गृह मंत्रालय ने पाक के ऊपर डिजिटल धावा बोला है। सोमवार को केंद्र सरकार ने कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें आधिकारिक न्यूज चैनल और पॉलिटिकल कमेंटेटरों के चैनल शामिल हैं। प्रतिबंध किए गए तमाम चैनलों के द्वारा भारत के खिलाफ प्रोपगेंडा चला रहे थे। साथ ही भारत के खिलाफ भ्रामक खबरों को भी चलाया जा रहा था। इसके अलावा सेना और सैन्य अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। इसी भ्रामक प्रचारों को रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने ये कार्रवाई की है। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद कई पाकिस्तानी एक्स अकाउंट को बैन कर दिया था।


शोएब अख्तर के चैनल पर भी लगा प्रतिबंध


गृह मंत्रालय के द्वारा 16 यूट्यूब चैनलों को बैन किया गया है। जिन चैनलों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें इन चैनलों में डॉन न्यूज, इरशाद भट्टी, समा टीवी, आर्य न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, द पाकिस्तान रिफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, जीएनएन, उजैर क्रिकेट, उमर चीमा एक्सक्लूसिव, असमा सिराजी, मुनिब फारूक, सुनो न्यूज एचडी और राजी नामा शामिल हैं। इन 16 चैनलों के पास 6.3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं, पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के चैनल को भी बैन कर दिया गया है। अब भारत में प्रतिबंध इन 16 चैनलों को आप नहीं देख पाएंगे।


यूट्यूब पर इन पाकिस्तानी न्यूज चैनलों पर लगाया गया प्रतिबंध


  • Dawn News

  • Irshad Bhatti

  • SAMAA TV

  • ARY NEWS 

  • BOL NEWS

  • Raftar

  • The Pakistan

  • Geo News

  • Samaa Sports 

  • GNN

  • Uzair Cricket

  • Umar Cheema Exclusive

  • Asma Shirazi

  • Muneeb Farooq

  • SUNO News

  • Razi Naama 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular