जलालपुर,अंबेडकरनगर। पुत्र के खाता में काश्तकार से रास्ता निकालने के नाम घुस लेने वाले कानूनगो पर विभाग की कृपा बरस रही है। कानूनगो के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने से जहां अन्य राजस्वकर्मियों के हौसले बुलंद है वही भ्रष्ट्राचार कैसे रुकेगा सवाल खड़ा हो गया है। यह हाल तब है जब तहसील के कुल तीन लेखपालों को एंटी करप्शन पुलिस टीम घुस लेते रंगे हाथ पकड़ कर जेल भेज चुकी है। इसके बावजूद राजस्वकर्मी बगैर डर के निडर होकर खुल्ला खुल्लम घुस नगद के बजाय खाता में ले रहे है।प्रकरण जलालपुर तहसील के उसरहा ग्राम पंचायत के एक किसान का है। गांव निवासी किसान राम अधार ने अपने घर तक आवागमन के लिए सरकारी जमीन से रास्ता निकालने के लिए कानूनगो से मुलाकात किया था। कानूनगो भुवन प्रताप ने सरकारी जमीन से रास्ता निकालने के बदले 10 हजार रुपए की मांग की थी। रास्ते के लालच में किसान ने घुस की रकम 5 हजार पुत्र शिवम के खाता और 5 हजार रुपए नगद दिया किंतु कानूनगो कागजात में रास्ता दर्ज करने से कतराता रहा।जिससे खिन्न किसान ने इसकी शिकायत तत्कालीन उपजिलाधिकारी से किया। उपजिलाधिकारी ने ऑनलाइन भुगतान की जांच शुरू कर इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की बात कही। इस दौरान उपजिलाधिकारी का स्थानांतरण दूसरे तहसील में हो गया और कार्यवाही लटक गई।कार्यवाही नहीं होने से राजस्वकर्मियों के हौसले बुलंद है। ऑनलाइन घुस लेने के बावजूद कानूनगो के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बेटे के खाते में रिश्वत लेने वाले कानूनगो पर राजस्व अधिकारियों की बरस रही कृपा
5
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh


