HomeUTTAR PRADESHबीडीसी सदस्य की गिरफ्तार से खफा सपाईयों का अनिश्चित कालीन धरना शुरू

बीडीसी सदस्य की गिरफ्तार से खफा सपाईयों का अनिश्चित कालीन धरना शुरू

  • प्रकरण महरुआ थाना क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया गांव के राकेश गुप्ता को जबरिया जेल भेजने का

अंबेडकरनगर। अपने समर्थक बीडीसी सदस्य को कानून को ताख पर रखकर की गई गिरफ्तारी और रात में ही जेल भेजने से खफा सपा सांसद लालजी वर्मा अपने समर्थको के साथ कलेक्ट्रेट स्थित बाबा आंबेडकर मूर्ति पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। पुलिस को भाजपा का एजेंट करार दिया। आमरण अनशन की खबर मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। प्रकरण महरूवा थाना के हिड़ी पकड़िया गांव निवासी बीड़ीसी सदस्य सुभाष गुप्ता के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमा और जेल भेजने को लेकर है। सांसद लालजी वर्मा का कहना है कि बीते रविवार रात को गांव निवासी एक विश्वकर्मा के घर भोज का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए सकरे रास्ते से होकर जाना होता है। इसी सकरे रास्ते पर भाजपा समर्थक एक पटवा बिरादरी का व्यक्ति बाइक खड़ी कर दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया। बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कर रहे बीडीसी सदस्य और सपा समर्थक सुभाष गुप्ता को थाना ले गए। इनके विरुद्ध मारपीट गली गलौज जान से मारने आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यहां तक तो ठीक था। विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए रात में ही उसे उपजिला मजिस्ट्रेट के घर पर हाजिर करा उसे जेल भेज दिया गया। सपा सांसद ने कहा कि पुलिस भाजपा एजेंट बन गई है। जब तक महरूआ थानाध्यक्ष को निलंबित नही किया जायेगा। बीडीसी सदस्य को जमानत नहीं दी जाएगी आमरण अनशन जारी रहेगा। गौरतलब है कि कटेहरी विधानसभा का मध्याबिधि चुनाव होना है। इस होने वाले चुनाव में सांसद की पत्नी शोभावती सपा की प्रत्याशी है। महरूआ पुलिस ने बीडीसी को क्या जेल भेजा। सांसद को एक मौका मिल गया।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read