HomeUTTAR PRADESHबिहार हिजाब विवाद...सोशल मीडिया पर CM नीतीश को मिली धमकी, प्रशासन ने...

बिहार हिजाब विवाद…सोशल मीडिया पर CM नीतीश को मिली धमकी, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा


Bihar Hijab Controversy: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हिजाब विवाद के बाद मिले खुफिया जानकारी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि कुछ असामाजिक और आपराधिक तत्व नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड है।


सुरक्षा प्रोटोकॉल को किया गया सख्त


जानकारी के अनुसार, सीएम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा डीजीपी बिहार और एडीजी लेवल पर की गई है। इस समीक्षा के बाद स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) के सुरक्षा घेरे को पहले से ज्यादा सख्त करने के आदेश जारी किए गए गए हैं। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीब केवल हाई प्रोफाइल और चुनिंदा लोग ही जा सकेंगे। उनके कार्यक्रमों, आवास और मूवमेंट के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को और भी बढ़ा दिया गया है।


सोशल मीडिया पर मिली धमकियां


जानकारी में ये भी सामने आया कि सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को भी खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर संवेदनशील इलाकों में एक्स्ट्रा पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जा रही है। सूत्रों की मानें तो, हाल के दिनों में सीएम को सोशल मीडिया के जरिए धमकियां मिलने की भी जानकारी सामने आई है। इन्हीं इनपुट्स को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने खतरे की आशंका जताई है और उसी के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड किया गया है।


जमीनी स्तर तक बढ़ी निगरानी


खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, हिजाब विवाद के बाद कुछ कट्टर और असामाजिक तत्वों में नाराजगी देखी गई। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सीएम को निशाना बनाने की कोशिश की जा सकती है। इसी को देखते हुए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read