HomeUTTAR PRADESHबिहार में बीजेपी ने किया राजनीति में बड़ा बदलाव, संजय सरावगी को...

बिहार में बीजेपी ने किया राजनीति में बड़ा बदलाव, संजय सरावगी को दिया प्रदेश अध्यक्ष का पद


Bihar BJP President: बिहार की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए दरभंगा शहर से विधायक संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया। अब वह संजय जायसवाल की जगह ये जिम्मेदारी संभालेंगे।  पार्टी का प्रमुख वैश्य चेहरा माने जाने वाले संजय सरावगी फरवरी, 2005 से लगातार विधायक हैं और दरभंगा शहरी सीट से उनकी मजबूत पकड़ मानी  जाती है। वे पिछली एनडीए सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। जिससे उन्हें प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव भी है।


कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद


पार्टी के भीतर संजय सरावगी को वैश्य समाज के प्रभावशाली चेहरे के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना सामाजिक संतुलन चुनावी गणित के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। ये बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इस बदलाव से बिहार बीजेपी के भीतर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने की उम्मीद है।


सरावगी का राजनीतिक सफर


सरावगी 10 सालों से तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई पदों पर कार्य किया। साल 1999 में BJP युवा मोर्चा के जिला मंत्री, 2001 में दरभंगा नगर मंडल बीजेपी के अध्यक्ष और 2003 में दरभंगा जिला बीजेपी के महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वह 2005 से 2025 तक लगातार 6 बार दरभंगा सदर विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने पहली बार फरवरी 2005 में चुनाव जीता, जिसके बाद नवंबर 2005, 2010, 2015 और 2020 में भी जीत हासिल की।


वह फरवरी साल 2025 से बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। वह बिहार प्रदेश बीजेपी गौवंश प्रकोष्ठ के संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कई जिलों में संगठन चुनाव प्रभारी और सदस्यता प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read