spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबिलासपुर में खाई में बस गिरने से 30 लोग घायल, सीएम सुक्खू...

बिलासपुर में खाई में बस गिरने से 30 लोग घायल, सीएम सुक्खू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

fok-media-samman-samaroh


Road Accident In Himachal:हिमाचल के बिलासपुर में शुक्रवार यानी 11जुलाई को बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। नम्होल चौक के पास शुक्रवार यानी 11जुलाई को एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 30 से ज़्यादा यात्री घायल हो गए, जिनमें से सात गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी है।


आपको बता दें कि 36 लोगों को लेकर बस पंजाब के नूरमहल से दरलाघाट लौट रही थी, तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। वहीं, घायलों को तुरंत एम्स बिलासपुर ले जाया गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एम्स जाकर घायलों का हालचाल जाना।


कुल 36 लोग थे सवार


हादसे के दौरान बस में कुल 36लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, बरमाणा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


ढांक में गिरी स्कूल वैन, दो लोग घायल


वहीं एक अन्य हादसे में सोलन-राजगढ़ रोड पर नौणी विवि के समीप स्कूल वैन सड़क से ढांक में गिर गई। स्कूल वैन में दो लोग यात्रा कर रहे थे। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। स्कूल वैन सोलन की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि वैन स्कूल का सामान लेने के लिए जैसे ही नौणी विवि के समीप थोड़ा आगे निकली तो अचानक सड़क से उतर गई। गुरुवार यानी 10 जुलाई शाम को वैन सड़क से करीब 70 मीटर नीचे उतरी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, थोडी देर बाद क्रेन की मदद से स्कूल वैन को निकाला गया। गनीमत यह रही कि कोई बच्चा स्कूल वैन में सवार नहीं था। जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टला है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular