Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबस में महिला अफसर का नाम लेकर गाया 'दे दे प्यार दे'...

बस में महिला अफसर का नाम लेकर गाया ‘दे दे प्यार दे’ गाना, अब जेई हुआ सस्पेंड

fok-media-samman-samaroh


UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जूनियर इंजीनियर्स को महिला SDO का नाम लेकर गाना गाना भारी पड़ गया। जिस वजह से जेई को सस्पेंड कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ये बस एक मस्ती-मजाक से शुरु हुआ था। लेकिन देखते-ही-देखते महिला SDO भड़क गईं और जेई के खिलाफ शिकायत कर दी।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। जहां निजीकरण के विरोध में एक जूनियर इंजीनियर्स (जेई) बस से बुलंदशहर से लखनऊ जा रहे थे। बस में मौज मस्ती के लिए गाना बज रहा था। जेई अपनी मस्ती में इतना चूर था कि उसने सीट पर बैठी एक महिला SDO का नाम लेकर ‘दे दे प्यार दे’ गाना गाने लगा। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी बनाया गया था, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


जिसके बाद महिला SDO भड़क गई और जेई के खिलाफ एमडी से शिकायत कर दी। इसके बाद एमडी ने पूरी छानबीन करने के बाद जेई को सस्पेंड कर दिया।


वायरल वीडियो में क्या है?


बता दें, जूनियर इंजीनियर का नाम संजीव कुमार बताया जा रहा है। उनकी बिजली घर नंबर दो पर तैनाती है। उन्होंने एक महिला SDO का नाम लेकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीत ‘दे दे प्यार दे’ गाना गाया। इतना ही नहीं, उन्होंने इस गाने पर डांस भी किया।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular