Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा...राम मंदिर ट्रस्ट को मिला धमकी भरा मेल,...

बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा…राम मंदिर ट्रस्ट को मिला धमकी भरा मेल, अयोध्या में मंदिर उड़ाने की धमकी

fok-media-samman-samaroh


Ayodhya Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि ट्रस्ट और कई जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को एक जैसे धमकी भरे ईमेल मिले हैं। ये मेल सोमवार रात भेजे गए। मेल में साफ-साफ लिखा गया था, “बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा”। इससे किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने अयोध्या के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।


मेल सामने आने के बाद अयोध्या समेत कई जिलों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। अयोध्या में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बाराबंकी और चंदौली जैसे जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है। इन जिलों के डीएम को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।


साइबर सेल की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये मेल तमिलनाडु से भेजे गए हैं। अब साइबर टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मेल भेजने वाला कौन है और उसका मकसद क्या था। फिलहाल सभी संबंधित जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular