HomeUTTAR PRADESHफिर हुई अचानक मौत, जिम करते-करते फरीदाबाद में युवक की हुई मौत

फिर हुई अचानक मौत, जिम करते-करते फरीदाबाद में युवक की हुई मौत


Faridabad News: हरियाणा के फरीदबाद में एक युवक जिम में एक्सरसाइज करने पहुंचा और एक्सरसाइज करने के बाद एक तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ ही सेकंड के बाद युवक गिरता हुआ नजर आ रहा है युवक के गिरते ही जिम में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जिम ट्रेनर और बाकी लोगों ने युवक को सीपीआर दी और साथ ही साथ अस्पताल को भी सूचना दी गई लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।


मृतक युवक की पहचान बल्लभगढ़ की राजा नाहर सिंह कॉलोनी का रहने वाले पंकज 35 साल के रूप में हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पंकज पिछले 5 महीने से सेक्टर-9 स्थित श्रोता वैलनेस जिम में अपने दोस्त रोहित के साथ जाते थे। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे भी वह अपने दोस्त रोहित के साथ जिम गए थे। दोस्त रोहित ने बताया कि जिम करने से पहले उनके दोस्त पंकज ने एक ब्लैक कॉफी पी थी। ब्लैक कॉफी पीने के बाद मात्र 2 मिनट ही एक्सरसाइज की थी। तभी वह बेहोश हो गए। बेहोश होते ही उनके ऊपर पानी छिड़का गया, लेकिन होश में नहीं आए।


इसके बाद सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल से डॉक्टरों की टीम व एंबुलेंस को बुलाया गया। जांच के बाद पंकज को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी भेजा। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।175 किलोग्राम था वजनदोस्त रोहित ने बताया कि पंकज की हाइट करीब 6 फीट 2 इंच की थी। वहीं उसका वजन 175 किलोग्राम था। उसका खुद का धर्म कांटे का बिजनेस था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read