spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHप्रकाश दिवस पर बंजारा समाज को तोहफा, सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

प्रकाश दिवस पर बंजारा समाज को तोहफा, सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: बाबा लक्खी शाह वंजारा की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। संबोधन में पहले सीएम ने सर्वप्रथम बाबा लक्खी शाह वंजारा जी के महान व्यक्तित्व को नमन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि संत कबीर कुटीर के दरवाजे आम जन के लिए हमेशा खुले है। बाबा लक्खी शाह वंजारा ने जीवन की आहुति देकर धर्म की रक्षा की।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि उनके गुरु भक्ति और साहस को युगों युगों तक याद रखा जाएगा।धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने अभूतपूर्व बलिदानदिया।वंजारा समाज बहुत ही संघर्षशील, मेहनती और स्वाभिमानी समाज हैं। पूरे देश में एक अलग ही संस्कृति में जीने वाले के रूप में यह समाज अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि घुमन्तू जातियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए इनके परिवारों के पहचान पत्र बनाये गए। महापुरुष किसी भी धर्म व जाति के न होकर सभी के होते हैं। संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।


सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है- सीएम नायब सैनी


सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जातियों के समग्र विकास के लिए हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का भी गठन किया। रोहतक में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 15 हज़ार 256 गरीब परिवारों को 30 गज के प्लॉट आवंटित किए। पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हरियाणा में गरीब परिवारों को 65 हज़ार 536 मकान दिए गए।


31 लाख देने की घोषणा


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि लक्खी शाह वंजारा बावड़ी के सौन्दर्यकरण और मूर्ती स्थापना के लिए 31 लाख रूपए देने की घोषणा की। हरियाणा में एक चौंक का नाम भी लक्खी शाह वंजारा के नाम से रखा जायेगा। लक्खी शाह वंजारा के नाम से सामुदायिक भवन भी बनाया जायेगा। हमारी सरकार बिना खर्ची बिना पर्ची के गरीब परिवारों के बच्चों को दे नौकरियां रही है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular