पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून की भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। 4 जून तक की ताजा जानकारी के अनुसार, इस आपदा में करीब 43 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि लगभग सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम में स्थिति सबसे गंभीर है, जहां 21 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, मौसम विभाग ने असम के 11 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।









