HomeUTTAR PRADESH“पूरी तरह एक्सपोज हो गया पाकिस्तान”, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले गृह मंत्री...

“पूरी तरह एक्सपोज हो गया पाकिस्तान”, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले गृह मंत्री अमित शाह


Amit Shah Warns Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ताजा बयान सामने आया है। उन्होंने एकबार फिर पाकिस्तान और आतंकवादियों को करारा संदेश दिया है। एक सर्वाजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से दिया गया। उन्होंने कहा कि कई दशकों से देश पाक समर्थित आतंक का सामना कर रहा है। पाक ने कई घटनाएं की, लेकिन इसका उचित जवाब नहीं दिया गया। 2014 में मोदी जी पीएम बने, इसके बाद सबसे पहला बड़ा हमला उरी में हमारे जवानों पर किया और हमने घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया। पुलवामा में हमला हुआ तो भारत की सेना ने एयर स्ट्राइक करके कठोर जवाब दिया। फिर से हमने आतंकी अड्डों को खत्म किया।


ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अमित शाह


गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि पहलगाम में निर्ममता से आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। पीएम मोदी ने कहा था कि इसका उचित जवाब दिया जाएगा। उसका जवाब आज पूरी दुनिया देख रही है। आज हमारी सेना की मारक क्षमता की प्रशंसा पूरी दुनिया कर रही है। दुनिया भर में कई जगह आतंकियों को जवाब दिया गया है, लेकिन भारत ने अलग जवाब दिया। 8मई को ऑपरेशन सिंदूर लांच किया गया और 9आतंकी अड्डों को नष्ट किया गया। हमने सिर्फ और सिर्फ आतंकी कैंपों को ध्वस्त किया। हमने न सेना के अड्डों को छुआ और न किसी एयरबेस को छुआ। हमने तो हमला आतंकियों पर किया था, लेकिन 8मई के बाद हमारी सेना के कैंपों पर हमले की कोशिश की गई। सिविलियन पर हमले की कोशिश की गई। 9तारीख को भारतीय सेना ने उनके एयरबेस पर हमला कर हमारी मारक क्षमता का परिचय कराया।


पूरी तरह एक्सपोज हुआ पाकिस्तान


गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि आज पाकिस्तान पूरी तरह एक्सपोज हो गया है। उनके आतंकी जो मारे गए, नमाज ए जनाजा हुआ तो पाक सेना के अफसर उनके कफन को कंधा दे रहे थे। अब तक पाक जिस आतंक को पोसने को डिनाई कर रहा था अब उसका नकाब उतर गया है। इस सटीक ऑपरेशन की प्रशंसा पूरी दुनिया कर रही है। साथ ही सेना के संयम की भी प्रशंसा हो रही है। सेना ने 100 किमी अंदर घुसकर पाक को उसका जमीर दिखाने का काम किया है। BSF के जवान भी मोर्चे पर थे। हमारे जवान एक इंच भी पीछे नहीं हटे और उनकी गोली का जवाब गोले से दिया। BSF ने 5 साल के अंदर ढेर सारे तकनीकी समाधान ढूंढने का प्रयास किया है और इसे जमीन पर उतारने का प्रयास किया है। जहां पर भौगोलिक विषमता एक बड़ा चैलेंज है, तो वहीं BSF तकनीकी समाधान से देश के बार्डर की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। सीमा प्रहरी हैं तो मैं चैन की नींद सोता हूं, क्योंकि अगर कुछ होगा भी तो दुश्मन देश का होगा, हमारा देश सुरक्षित रहेगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read