HomeUTTAR PRADESHपानी बना युवाओं की शादी का ‘काल’, जानिए क्या है पूरा मामला

पानी बना युवाओं की शादी का ‘काल’, जानिए क्या है पूरा मामला


Haryana News: हरियाणा के जींद जिले के 8 से 10 हजार आबादी वाले गांव रधाना मे युवाओं की शादी का अकाल पड़ा हुवा है गांव मे पीने के पानी का कोई भी ठोस समाधान नहीं है। गांव के लोगों को पानी के लिए एक जगह से दूसरे जगह पर भटकना पड़ रहा है लेकिन पीने का पानी कही भी नहीं है। गांव के लोगों ने तालाब के पास अस्थाई रूप से पीने के पानी के लिए टंकिया बनाई हुई है लेकिन आस पास के और भी कई गांवों के लोगों के द्वारा पीने के लिए पानी के लिए एक जगह पर इकठा होने से पानी की बड़ी नौबत आ जाती है।


अब गांव में ऐसे हालात हो चुके है की युवाओं की शादी भी नहीं हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण गांव मे पीने का पानी न होने का है। ऐसे मे लड़की के रिश्ते के लिए लड़की वाले ज़ब गांव में आते है और वहां आकर पता चलता है कि गांव में पीने का पानी ही नहीं है उसके बाद दोबारा शादी की बात आगे ही नहीं बढ़ पाती है गांव वाले पानी की समस्या से परेशान है पिने के पानी के साथ पशुओं के लिए भी तालाबों मे साफ पानी नहीं है दोनों ही समस्याओ से प्रसासन क़ो भी अवगत करवाया गया है लेकिन प्रसासन के द्वारा भी कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है ऐसे मे गांव वालो का कहना है अगर आगामी दिनों मे यही हालात रहे तो गांव के लोग पलायन करने पर मजबूर हो जायेंगे हालंकि अभी कुछ परिवार पानी की समस्या के कारण गांव से पलायन भी कर चुके है


गांव की महिला ने बताया कि गांव में आदमी और पशुओं के लिए कहीं भी पीने की पानी की व्यवस्था नहीं है तालाबों में भी जानवर गंदा पानी पीने को मजबूर हैं तो वहीं दूसरी ओर गांव के लोग भी पीने के पानी के लिए एक जगह से दूसरी जगह भटकते रहते हैं ऐसे में अब गांव के लोगों के सामने बड़ा संकट युवाओं की शादी का भी खड़ा हो गया है गांव में पीने का पानी न होने के कारण लड़की वाले अपन लड़की को देने को तैयार नहीं है। लड़के के रिश्ते के लिए जब भी बाहर से कोई व्यक्ति गांव में आता है और उसको पता चलता है कि गांव में पीने का पानी नहीं है। तो आगे रिश्ता की ही बात नहीं बनती है इसके कारण गांव के युवाओं को शादी से परे होना पड़ रहा है


गांव के युवा ने बताया कि गांव में पीने के पानी के लिए गांव के लोगों ने तालाबों के पास अस्थाई रूप से पीने के पानी की टंकियां को बनाया गया है। लेकिन आस-पड़ोस के तीन से चार गांव का ज्यादा पीने के पानी के लिए प्रेशर होने से जलस्तर काफी कम हो गया है। पीने के पानी न होने से आज कहीं ना कहीं युवा वर्ग कुंवारे रहने पर मजबूर है। क्योंकि गांव में पानी न होने से युवाओं के रिश्ते नहीं हो रहे हैं अगर ऐसे हालात रहे तो गांव के लोग कल्याण करना शुरू कर देंगे कलंकी कुछ लोग पहले ही पानी की समस्या को लेकर पलयान कर चुके हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read