Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH“पाकिस्तान दुनिया के सामने कराह रहा...”, भारतीय सेना के पराक्रम पर CM...

“पाकिस्तान दुनिया के सामने कराह रहा…”, भारतीय सेना के पराक्रम पर CM योगी आदित्यनाथ का बयान

fok-media-samman-samaroh


CM Yogi On India Pak War: भारत ने पाकिस्तान हमले को पूरी तरह से असफल कर दिया है। गुरुवार को 50 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन के जरिए पाक ने भारतीय सेना के ठिकानों पर निशाना साधा था। लेकिन भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी को हवा में ही मार गिराया। इसके साथ ही JF-17 जहाज को आकाश मिलाइल ने मार गिराया। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के हमले से पाकिस्तान कराह रहा है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के हमले के बाद भारतीय सेना करारा पलटवार किया था। भारत ने लाहौर, सियालकोट सहित कई इलाकों में जवाबी कार्रवाई की।


सीएम योगी ने क्या कहा?


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम पर हमला किया। हमारे सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमें अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़े होकर उनका मनोबल बढ़ाना होगा। आज आप पाकिस्तान को दुनिया के सामने कराहते हुए देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफ़वाहें फैलाई जाएंगी। हमें पीएम मोदी के मार्गदर्शन में काम करते रहना है। भारत हर परिस्थिति में विजयी है और भविष्य में भी विजयी रहेगा।”


पाकिस्तान की उल्टी गिनती शुरू


पाहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। इसी हमले से पाकिस्तान बौखला कर भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला बोल दिया। हालांकि, भारतीय सेना की तैयारी के कारण pakकी नापाक साजिश बेकार रही। PAKके सभी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया। गौरतलब है कि दोनों देशों में काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। भारतीय सेना PAKको करारा जवाब मिल रहा है। वहीं, अगर तुर्कि को छोड़ दे तो दुनिया के सभी देशों ने पाकिस्तान का मदद करने से मना कर दिया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular