spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘पाकिस्तान के पास 81% सैन्य हार्डवेयर चीनी है’ ऑपरेशन सिंदूर पर बोले...

‘पाकिस्तान के पास 81% सैन्य हार्डवेयर चीनी है’ ऑपरेशन सिंदूर पर बोले भारतीय सेना के डिप्टी चीफ राहुल आर. सिंह

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली: भारत को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर मिली सफलता को पूरा विश्व मान रहा है। ऐसे भारतीय सेना के डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से हमें यकीनन बहुत सारे सबक सीखने को मिले हैं। साथ ही उन्होंने मजबूत वायु रक्षा प्रणाली की भी मांग की है।


फिक्की द्वारा आयोजित ‘न्यू एज मिलिट्री टेक्नोलॉजीज’ कार्यक्रम में उप सेना प्रमुख (क्षमता विकास एवं संधारण) लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने कहा, “पूरे अभियान के दौरान वायु रक्षा और उसका संचालन महत्वपूर्ण था। इस बार, हमारे जनसंख्या केंद्रों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन अगली बारहमें इसके लिए तैयार रहना होगा। हमारे पास एक सीमा थी और दो विरोधी थे, वास्तव में तीन। पाकिस्तान अग्रिम मोर्चे पर था। चीन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा था। पाकिस्तान के पास 81% सैन्य हार्डवेयर चीनी है।


चीन अपने हथियारों का परीक्षण अन्य हथियारों के विरुद्ध करने में सक्षम है


लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने कहा ने कहा कि चीन अपने हथियारों का परीक्षण अन्य हथियारों के विरुद्ध करने में सक्षम है, इसलिए यह उनके लिए एक जीवंत प्रयोगशाला की तरह है। तुर्की ने भी इस प्रकार की सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब डीजीएमओ स्तर की वार्ता चल रही थी, तो पाकिस्तान को चीन से हमारे महत्वपूर्ण वेक्टरों के बारे में लाइव अपडेट मिल रहे थे। हमें एक मजबूत वायु रक्षा प्रणाली की आवश्यकता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular