Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तान का प्रोपेगेंडा हुआ फेल, पूरी तरह सुरक्षित हैं ब्रह्मोस और S...

पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा हुआ फेल, पूरी तरह सुरक्षित हैं ब्रह्मोस और S 400 रक्षा प्रणालियां

fok-media-samman-samaroh


India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। लेकिन इस बीच पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा ने क्षेत्रीय स्थिति को और ज्यादा जटिल कर दिया है। पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने भारत की S-400 वायु रक्षा प्रणाली और ब्रह्मोस मिसाइल सुविधाओं को नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पतालों और स्कूलों को भी निशाना बनाया गया हैं। हालांकि, भारत ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि न तो S-400 और न ही ब्रह्मोस से संबंधित कोई सुविधा क्षतिग्रस्त हुई है।


पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा हुआ फेल


बता दें, पाकिस्तान ने बीती रात भारत के एक रणनीतिक ठिकाने पर फतेह-1 बैलिस्टिक मिसाइल दागी। लेकिन भारत की -400 वायु रक्षा प्रणाली ने हरियाणा के सिरसा क्षेत्र में हवा में ही नष्ट कर दिया। सूत्रों की मानें तो इस हमले को नाकाम करने के बाद भारत ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान के रावलपिंडी), मुरीद और शोरकोट एयरबेस पर हमले किए। जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ।


इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर 6 बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का आरोप लगाया और दावा किया कि उसने भारत की S-400 प्रणाली और ब्रह्मोस मिसाइल सुविधाओं को तबाह कर दिया। वहीं, भारत ने इन सभी दावों को प्रोपेगेंडा करार देते हुए खारिज कर दिया। भारत ने अपनी रक्षा प्रणालियों की सुरक्षा की पुष्टि की है।


भारत ने सुरक्षा की पुष्टि की


भारत ने पाकिस्तान के दावों को सिरे से खारिज करते हुए स्थिति को स्पष्ट किया। रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना के प्रवक्ता ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी रक्षा प्रणालियों की सुरक्षा की पुष्टि की है। भारत ने कहा कि S-400 वायु रक्षा प्रणाली, जिसे भारत ने रूस से प्राप्त किया है, न केवल पूरी तरह सुरक्षित है, बल्कि इसने पाकिस्तान की फतेह-1 मिसाइल को सफलतापूर्वक नष्ट भी किया है।


इसके अलावा ब्रह्मोस मिसाइल सुविधाएँ, जो भारत की सामरिक ताकत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, पूरी तरह सुरक्षित हैं। पाकिस्तान लगातार दावा कर रहा है कि उसने भारत की रक्षा प्रणालियों को नष्ट कर दिया है। लेकिन यह पूरी तरह से झूठ है। देश की सभी रक्षा प्रणालियां पूरी तरह सुरक्षित है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular