Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तानी हमले के बाद IPL मैच रद्द, धर्मशाला में हो रहा था...

पाकिस्तानी हमले के बाद IPL मैच रद्द, धर्मशाला में हो रहा था मुकाबला

fok-media-samman-samaroh


IPL Match Cancelled: पाकिस्तान ने जैसलमेर और जम्मू में मिसाइल से हमला किया है, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने निरस्त कर दिया है। इसी बीच आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। लेकिन इस मैच को रद्द करने का फैसला सुरक्षा कारणों की वजह से किया गया। क्योंकि आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी जिससे शहर मेंब्लैकआउटकर दिया गया। ऐसा पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे ड्रोन हमलों के बाद किया गया। पहले बीच मैच में स्टेडियम की फ्लड लाइट्स बंद कर दी गई। इसके बाद सभी प्लेयर्स ग्राउंड से बाहर चले गए।


शहर में बजे जंगी सायरन


पाकिस्तान के मिसाइल अटैक से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। ये मिसाइलें जमीन पर गिर ही नहीं पाई हैं। उससे पहले ही इन्हें तहसनहस कर दिया गया। इस दौरान शहर में जंगी सायरन बजाए गए हैं। हाई अलर्ट के बीच ब्लैकआउट किया गया है। स्थानीय लोगों को घर से बाहर निकलने का निर्देश दिया गया है। 


 JF-17 और F-16 मार गिराया गया


भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ गया है। पाकिस्तान ने भारत पर JF-17 और F-16 फाइटर प्लेन, मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। हालांकि, भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने झटके में पकिस्तानी फाइटर जेट, मिसाइल और ड्रोन को ध्वस्त कर दिया हैं आपको बता दें कि पाकिस्तान ने F-16 फाइटर प्लेन अमेरिका से हासिल किया था और JF-17 उसने चीन के साथ मिलकर बनाया था। इन दोनों फाइटर प्लेन को लेकर पाकिस्तान बड़ेबड़े दावे करता रहा है। लेकिन ये दोनों प्लेन फुस्स हो गए हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों फाइटर प्लेन के बारे में और यह भारत के सामने क्यों नहीं टीके।


 


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular