HomeUTTAR PRADESHपहलगाम हमले पर मणिशंकर अय्यर ने सरकार पर उठाए सवाल , बोले-...

पहलगाम हमले पर मणिशंकर अय्यर ने सरकार पर उठाए सवाल , बोले- कोई नही मानता केवल हम ही छाती पीटते हैं…


Mani Shankar Aiyar On Pahalgam Terror Attack: “कोई नहीं मानता, केवल हम ही छाती पीट-पीटकर कहते हैं कि हाय-हाय… पाकिस्तान जिम्मेदार है।” यह बयान, जिसने पहलगाम आतंकी हमले की कहानी को नया मोड़ दे दिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने दिया। उन्होंने हाल ही में कहा कि भारत सरकार इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा रही है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय में किसी भी देश ने इस दावे पर विश्वास नहीं दिखाया है।


33देशों में भारत ने भेजे थे अपने प्रतिनिधिमंडल


22अप्रैल 2025को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26पर्यटकों की मौत और कई लोग घायल हुए, के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के कनेक्शन को उजागर करने के लिए 33देशों में सर्वदलीय सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडल भेजे, जिनमें शशि थरूर, मनीष तिवारी और आनंद शर्मा शामिल थे। लेकिन कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि इन 33देशों में से किसी ने भी, न ही संयुक्त राष्ट्र और न ही अमेरिका ने, पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि केवल भारत ही पाकिस्तान को दोषी बता रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसे गंभीरता से नहीं ले रहा।


पहलगाम हमले पर मणिशंकर अय्यर का चौंकाने वाला बयान


22अप्रैल 2025को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26पर्यटकों की मौत हुई, ने देश को हिलाकर रख दिया। भारत सरकार ने हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए 33देशों में शशि थरूर, मनीष तिवारी और आनंद शर्मा जैसे सांसदों के प्रतिनिधिमंडल भेजे, लेकिन कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दावा किया, “33देशों में से किसी ने, न ही यूएन और न ही अमेरिका ने पाकिस्तान को जिम्मेदार माना। हम अकेले छाती पीटकर कह रहे हैं कि पाकिस्तान ने यह किया, लेकिन कोई सबूत नहीं कि कौन-सी पाकिस्तानी एजेंसी इसके पीछे है।” भारत ने ‘ऑपरेशन महादेव’ में दाछीगाम के जंगलों में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर सहित तीन आतंकियों—सुलेमान, अफगानी और जिब्रान—को मार गिराया, जैसा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में बताया। फिर भी, अय्यर का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान की संलिप्तता का यकीन दिलाने के लिए भारत के पास पुख्ता सबूत नहीं हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read