spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपवन सिंह की होगी बीजेपी में एंट्री, उपेंद्र कुशवाहा से की दिल्ली...

पवन सिंह की होगी बीजेपी में एंट्री, उपेंद्र कुशवाहा से की दिल्ली में मुलाकात

fok-media-samman-samaroh


Bihar Assembly Elections: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का राजनीतिक मैदान में उतरने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। इससे पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मंगलवार, 30 सितंबर को पवन सिंह ने उनके दिल्ली आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान पवन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा के गले मिले और पैर छुए। इस मुलाकात के बाद कहा ये जा रहा है कि दोनों के बीच सारे गिले-शिकवे खत्म हो गए है।


किस बात से नाराज थे कुशवाहा


पवन सिंह ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा के ख़िलाफ बिहार की काराकाट संसदीय सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। पवन सिंह के चुनाव लड़ने की वजह से उपेंद्र कुशवाहा चुनाव हार गए थे। इस बात की नाराजगी कुशवाहा ने सार्वजनिक रूप से जाहिर की थी, जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया।


बीजेपी में पवन सिंह की एंट्री


बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने पवन सिंह को पार्टी में शामिल करने का प्लान बनाया, लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा उपेंद्र कुशवाहा को लेकर थी। बीजेपी कुशवाहा को नाराज नहीं करना चाहती थी, जिसके लिए पार्टी चाहती थी कि पहले पवन सिंह अपने सारे गिले-शिकवे उपेंद्र कुशवाहा से दूर कर लें, ताकि उनकी एंट्री का विरोध न हो।


ये नेता भी थे पवन सिंह के साथ


उपेंद्र कुशवाहा से मंगलवार को पवन सिंह ने उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात किया। इस दौरान पवन सिंह के साथ बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह साथ थे। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular