HomeUTTAR PRADESHपटना के सिद्धनाथ अपार्टमेंट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ...

पटना के सिद्धनाथ अपार्टमेंट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक


Fire In Apartment: पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धनाथ अपार्टमेंट में अचानक आग लड़ने से हड़कंप मच गया है। आग की लपटों में कुछ ही मिनटों में आसपास के करीब 5फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, आग की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस और अग्निश्मन विभाग को जानकारी दी गई। कुछ ही देर में दमकल की करीब 10गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।   


शॉर्ट सर्किट वजह से आग लगने की आशंका


इस घटना पर स्थानीय थाना प्रभारी संजय शंकर ने बताया कि आग की लपटें तेजी से फैल गई और कई फ्लैट चपेट में आ गए। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन, जांच होने के बाद ही आग लगने के स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक श्याम मंदिर रोड स्थित सिद्धनाथ अपार्टमेंट के एक फ्लैट से अचानक धुंआ उठता देखा गया। लेकिन, तब तक आग तेजी से फैल गई। इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नुकसान का सही आंकलन आग पर काबू और जांच के बाद ही हो पाएगा।


फायर ब्रिगेड पर देरी से पहुंचने का आरोप


स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे के बाद एहतियातन पूरे इलाके की बिजली सप्लाई भी रोक दी गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।


हाल में बढ़ गई आग लगने की घटना


पटना में पिछले कुछ दिनों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले भी राजधानी के अलग-अलग इलाकों में अपार्टमेंट और दुकानों में आग लगने की खबरें आई थीं, जिससे जनजीवन पर असर पड़ा है। स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच हर अपार्टमेंट में कराई जानीचाहिए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read