Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'न दूसरा ट्रायल, न तीसरे देश को सौंपने की इजाजत', इन सख्त...

‘न दूसरा ट्रायल, न तीसरे देश को सौंपने की इजाजत’, इन सख्त शर्तों पर हुआ है राणा का भारत प्रत्यर्पण

fok-media-samman-samaroh


Tahawwur Rana Extradition: भारत और अमेरिका के बीच 1997 की प्रत्यर्पण संधि के तहत तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाया गया है। वह 26/11 मुंबई आतंकी हमले का आरोपी है। राणा का भारत आना कानून के लिहाज से बड़ी सफलता है। लेकिन इसके साथ भारत पर कुछ अहम शर्तें और जिम्मेदारियां भी लागू होती हैं।


इस संधि के तहत “विशेषता का सिद्धांत” लागू होता है। इसका मतलब है कि भारत सिर्फ उसी मामले में राणा पर मुकदमा चला सकता है, जो अमेरिका में प्रत्यर्पण के वक्त बताया गया था। अगर किसी और अपराध में कार्रवाई करनी हो, तो या तो वह अपराध प्रत्यर्पण के बाद का होना चाहिए, या फिर अमेरिका से इजाजत लेनी होगी।


राणा को तीसरे देश को नहीं सौंप सकता भारत


भारत राणा को किसी और देश को नहीं सौंप सकता। ऐसा तभी संभव है जब अमेरिका इसकी इजाजत दे। यह नियम अंतरराष्ट्रीय भरोसे और भारत की कानूनी साख बनाए रखने के लिए जरूरी है। इससे यह भी तय होता है कि राणा के अधिकार सुरक्षित रहें।


निष्पक्ष और पारदर्शी सुनवाई जरूरी


राणा को भारत में निष्पक्ष सुनवाई का पूरा अधिकार मिलेगा। यह सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि भारत की न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता का संकेत भी है। भारत को यह सुनिश्चित करना होगा कि केस में कोई पक्षपात न हो और प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से चले।


प्रत्यर्पण की लागत और कानूनी प्रक्रिया


प्रत्यर्पण की लागत आमतौर पर भारत को ही उठानी होती है। राणा के मामले में भी ऐसा ही होगा। इस दौरान भारत को अपने घरेलू कानून, जैसे 1962का प्रत्यर्पण अधिनियम, का सख्ती से पालन करना होगा।


लंबी कानूनी लड़ाई की टाइमलाइन


राणा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया कई महीनों तक चली।


– अगस्त 2024: अमेरिका की नौवीं सर्किट कोर्ट ने प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।


– नवंबर 2024: राणा ने यूएस सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की।


– जनवरी 2025: सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।


– मार्च 2025: आपात याचिका भी नामंजूर हुई।


– 7अप्रैल 2025: अंतिम अपील भी खारिज हुई।


– 10अप्रैल 2025: राणा को लेकर विमान दिल्ली पहुंचा।


अब भारत को इस संवेदनशील मामले में पूरी सावधानी और कानून के दायरे में रहकर अगली कार्रवाई करनी होगी। यह सिर्फ एक कानूनी कदम नहीं, बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि का भी सवाल है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular