HomeUTTAR PRADESHनवरात्रि के छठवें दिन शीतला माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

नवरात्रि के छठवें दिन शीतला माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

 

जलालपुर,अंबेडकरनगर। नवरात्रि पर्व के छठवें दिन श्री शीतला माता मठिया मंदिर जलालपुर में शाम होते ही श्रद्धालुओं आवागमन देर रात्रि तक बना रहा। आरती संपन्न होने के बाद मंदिर प्रांगण में मेले जैसा माहौल लग रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता रानी शेरावाली का जयकारा लगाते हुए प्रेम से बोलो जय माता दी जय माता दी का नारा लगाया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन भजन कीर्तन आयोजन लगातार जारी है। समाजसेवियों द्वारा कस्बे में माता दुर्गा जी का विभिन्न स्थानों पर भव्य पंडाल सजाया गया। वहीं श्रीराम वन गमन लीला के दौरान भगवान श्रीराम माता जानकी भैया लक्ष्मण को वन के लिए जाते हुए देख भक्त भाव विभोर हो गए। श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला मैदान में यह दृश्य देखा दर्शकों ने जय श्रीराम का नारा लगाया। अगली लीला के क्रम में श्रीराम केवट संवाद में भगवान श्रीराम बोले-सोई करू जेहिं तव नाव न जाई’ अर्थात् भाई तू वही करो जिससे तेरी नाव न जाए। जिनका नाम एक बार स्मरण करने से मनुष्य अपार भवसागर से पार उतर जाते हैं आज वही प्रभु केवट का निहोरा कर रहे हैं। केवट श्रीरामचन्द्र की आज्ञा पाकर कठौते में जल भरकर ले आया। अत्यन्त आनंद और प्रेम में उमंगकर वह ‘चरन सरोज पखारने लगा’। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,रामलीला सेवा समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र,कृष्ण गोपाल गुप्त, सतनाम सिंह, अमित मद्धेशिया, विकाश निषाद,राधेश्याम शुक्ल, शिवांश निषाद उपस्थित रहे।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read