spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHधू-धूकर जला नैनीताल का ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस, सबकुछ हुआ राख; फेमस...

धू-धूकर जला नैनीताल का ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस, सबकुछ हुआ राख; फेमस इतिहासकार की बहन की दर्दनाक मौत

fok-media-samman-samaroh


Old London House Fire: उत्तराखंड के नैनीताल में 27 अगस्त की रात ओल्ड लंदन हाउस में भीषण आग लग गई। मल्लीताल क्षेत्र के मोहनको इलाके में स्थित ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस में देर रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में हेरिटेज इमारत को भारी नुकसान पहुंचाया। साथ ही, एक बुजुर्ग महिला, शांता बिष्ट, की झुलसकर मौत हो गई, जो प्रसिद्ध इतिहासकार और पर्यावरणविद डॉ. अजय रावत की बहन थीं।


 कैसे हुआ ये हादसा?


बता दें, नैनीताल की ओल्ड लंदन हाउस में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, 27 अगस्त रात करीब 10 बजे हेरिटेज बिल्डिंग से धुआं निकलते देखा। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग की लपटों ने पूरी बिल्डिंग को घेर लिया। जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लेकिन आग इतनी भयावह थी कि शुरुआती प्रयासों में पानी की कमी के कारण दिक्कतें आईं।


आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग, पुलिस और अन्य आपदा प्रबंधन टीमों के करीब 40 कर्मियों ने कड़ा संघर्ष किया। रात 2 बजे के आसपास, लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान इमारत में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन इस त्रासदी में 82 वर्षीय शांता बिष्ट को नहीं बचाया जा सका। वह प्रसिद्ध इतिहासकार और पर्यावरणविद डॉ. अजय रावत की बहन थी।


ओल्ड लंदन हाउस – एक ऐतिहासिक धरोहर


मालूम हो कि ओल्ड लंदन हाउस को 1863 में बनाया गया था। जो नैनीताल की ब्रिटिशकालीन विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उस समय नैनीताल को यूनाइटेड प्रोविंस की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में विकसित किया गया था और यह बिल्डिंग उन शानदार संरचनाओं में से एक थी। यह बिल्डिंग प्रोफेसर अजय रावत की बहनों, कमलता रावत और शांता बिष्ट का निवास स्थान थी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular