HomeUTTAR PRADESHधार्मिक नारों से सुलगा यूपी...हिंसा की चपेट में कानून व्यवस्था, CM योगी...

धार्मिक नारों से सुलगा यूपी…हिंसा की चपेट में कानून व्यवस्था, CM योगी को मिली धमकी


I Love Muhammad: 26सितंबर को बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ बैनर को लेकर फैली अफवाहों ने शहर को हिंसा की आग में झोंक दिया। पत्थरबाजी, लूटपाट और पुलिस पर हमले ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। इस बवाल में मौलाना तौकीर रजा का नाम सामने आया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने खुलेआम मंच से प्रशासन और सरकार के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए। अगले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त चेतावनी दी कि “शांति पसंद न करने वालों की गर्मी डेंटिंग-पेंटिंग से ठंडी करनी पड़ेगी।” हालांकि, यह बयान भी माहौल को और भड़का गया।


CM-PMको धमकी, सोशल मीडिया बना नफरत का अड्डा


सीएम योगी और पीएम मोदी को धमकियां देने की घटनाएं भी सामने आईं। सीतापुर में 14साल के एक किशोर ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डाल दिया, जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महाराष्ट्र के बीड़ में मौलाना अशफाक निसार ने खुलेआम योगी को धमकाया और दफन करने की बात कही। बागपत में एक युवक ने योगी की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। पुलिस ने इन सभी मामलों में कड़ी कार्रवाई की और आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए।


योगी सरकार का बड़ा एक्शन, विपक्ष ने उठाए सवाल


बरेली हिंसा के बाद योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई। आरोपियों की संपत्ति जब्त हुई, बुलडोज़र चला और मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर शिकंजा कसा गया। उनके रिश्तेदारों पर 1.12 करोड़ की बिजली चोरी का मामला भी सामने आया। वहीं, विपक्ष इसे लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप बता रहा है। आम आदमी पार्टी के नेताओं को बरेली जाने से पहले ही लखनऊ में रोका गया। आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि “योगीराज में पुलिस की मनमानी चल रही है, नफरत फैलाने वालों को खुली छूट है।”

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read