HomeUTTAR PRADESHद्वारका के DPS संग इस स्कूल और कॉलेज को मिली बम की...

द्वारका के DPS संग इस स्कूल और कॉलेज को मिली बम की धमकी, मौके पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीम


Bomb Threat In Delhi:दिल्ली में स्कूलों को बम की धमकियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज, 18 अगस्त 2025 को, एक बार फिर द्वारका में दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) सहित दो स्कूलों और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बच्चों और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचीं और बम की तलाशी में जुट गईं। बता दें, इस पूरी घटना की पुष्टि दिल्ली फायर सर्विस ने की है।


आज, यानी 18 अगस्त सोमवार को द्वारका के दो स्कूल, जिनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल भी शामिल है, और एक कॉलेज को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा के लिए तुरंत इमारतें खाली कराई गईं। दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचकर तलाशी ले रहे हैं। दिल्ली फायर सर्विस ने सुबह 7:24बजे इसकी सूचना मिलने की पुष्टि की। प्रारंभिक जांच में अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।


बार-बार धमकियों से दहशत


यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में इस तरह की धमकियां मिली हैं। इससे पहले 16जुलाई को भी द्वारका, पश्चिम विहार और हौज खास के पांच स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकियां मिली थीं। इन धमकियों ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि ये धमकियां बार-बार ईमेल के जरिए भेजी जा रही हैं, जिसके चलते दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते सतर्क हो गए हैं और इनके स्रोत का पता लगाने में जुटे हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read