टांडा,अम्बेडकरनगर। दरवाजे पर ईट मारने से मना करने पर एक पक्ष ने की दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा पंजीकृत, पीड़ित द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया की प्रार्थी निजामुद्दीन पुत्र इस्तियाक अहमद निवासी मोहल्ला हयातगंज थाना कोतवाली टाण्डाका मूल निवासी हूँ। प्रार्थी के घर पर बीते दिनों रात में 10 बजे मेरे दरवाजे पर कुछ लड़के ईट मार रहे थे जब मेरे पिता घर से बाहर निकलकर उनको टोका तो सभी भाग गये मेरे मोहल्ले का राशिद उर्फ नाटे का लड़का जुगनू वहाँ खड़ा रहा। जिससे मेरे पिता ने पूछा कि मेरे दरवाजे पर कौन ईट फेंक रहा था। उसने कहा मुझे नहीं मालूम तब मेरे पिता ने डांटा और कहा तुम यही खड़े थे जो भागे थे, वे कौन थे, तो वह नहीं बताया उसी बीच मैं पहुँच गया और राशिद उर्फ नाटे के लड़के जुगनू को डांट कर भगा दिया और कहा कि किसी के दरवाजे पर ईटा पत्थर मत फैको कल की घटना को लेकर आज करीब रात 9 बजे राशिद उर्फ नाटे पुत्र स्व. अब्दुल तलीफ उर्फ पुद्दन, मो. अशरफ उर्फ गग्गू पुत्र स्व. अब्दुल तलीफ उर्फ पुद्दन, जुगनू पुत्र राशिद उर्फ नाटे निवासीगण उपरोक्त मेरी दुकान पर आये और माँ बहन की गालियां देने लगे जब मैने गालियां देने से मना किया तो तीनो लोग मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगे जिससे मुझे चोटे भी आयी है। मौके पर मौजूद लोगो द्वारा बीच बचाव कराया गया तो यह कहते हुए चले गये कि इस बार तो तुम बच गये दुबारा तुम्हे जान से मार दूंगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
दो गुटों में मारपीट का पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
14
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com


